फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   online classes

ऑनलाइन क्लासों के लिए वीकली प्रोग्राम विभाग द्वारा जारी

विज्ञापन
online classes
जम्मू। डायरेक्टोरेट ऑफ स्कूल एजूकेशन जम्मू की तरफ से ऑनलाइन कक्षाओं के लिए वीकली प्रोग्राम तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम को शुरू करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को घर पर सुरक्षित रखकर शिक्षा प्रदान करना है और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जारी रखना है। इसी को देखते हुए डायरेक्टोरेट स्कूल एजूकेशन ने छठी से लेकर 12वीं कक्षा के लिए 3 मई को शाम पांच बजे क्विज प्रतियोगिता का आयोजन करने की तैयारी कर ली है। हर कक्षा के पहले 10 विजेताओं को डायरेक्टोरेट की वेबसाइट पर जिला या संभागीय स्तर पर टॉप 10 में जगह दी जाएगी।
विज्ञापन

इस प्रोग्राम से संबंधित कोई भी जानकारी शिक्षक या विद्यार्थी 6006800068 पर कॉल करके ले सकते हैं। वहीं साप्ताहिक कार्यक्रम से संबंधित किसी भी सवाल के लिए विभाग द्वारा 9419116290 नंबर जारी किया है। विभाग द्वारा विभिन्न कक्षाओं के होम एसाइंमेंट के लिए अलग-अलग विषय निर्धारित किए गए हैं। जिसमें प्री-प्राइमरी, पहली से पांचवी कक्षा, छठी से आठवीं कक्षा और 9वीं से 12वीं के आधार पर ग्रुप बनाया गया है।
विज्ञापन

प्री-प्राइमरी
प्री-प्राइमरी के लिए विषय माय होम चयनित किया गया है, जिसका थीम थिंग्स इन माय होम है। इसमें विद्यार्थी शेप्स में कलर कर सकते हैं और चित्रकला कर सकते हैं। साथ ही घर में मौजूद सामान को नाम दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली से 5वीं
पहली से 5वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए टाइम विषय चयनित किया गया है। इसमें उन्हें विभिन्न समय दिखाती हुए घड़ियां बनानी हैं और शरीर के विभिन्न अंगों के नाम याद करके उन्हें बनाना है। कोई भी एक योगासन रोजाना करना है और उसे याद करना है।
छठी से 8वीं
विद्यार्थियों को जियोमेट्रिक शेप्स और फार्मूला के बारे में पढ़ना है। साथ ही वर्ब की विभिन्न फार्म के बारे में भी पढ़ना है। उन्हें रोजाना किसी भी भाषा में एक पेज ‘लॉकडाउन में मां की भूमिका’ के बारे में लिखना है।

9वीं से 12वीं कक्षा
इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को गणित के फार्मूले याद करने के लिए कहा गया है। साथ ही जम्मू-कश्मीर के डोगरा शासकों और विरासत स्थलों के बारे में लिखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed