फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   online assessment will be taken

ऑनलाइन कक्षाओं के बाद अब ऑनलाइन मूल्यांकन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
online assessment will be taken
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जम्मू। कोरोना वायरस में चल रहे लॉकडाउन में शिक्षा विभाग की तरफ से ऑनलाइन क्लासीज ली जा रही है। जिसके बाद अब विभाग विद्यार्थियों का ऑनलाइन एसेसमेंट लेने पर विचार कर रहा है। यह एसेसमेंट ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जाएगा। पहले विभाग द्वारा यूनिट टेस्ट लेने पर विचार किया जा रहा था पर ज्यादातर सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के पास स्मार्ट फोन या ऑनलाइन पढ़ाई करने का कोई माध्यम नहीं है जिसे ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने केवल एसेसमेंट लेने का फैसला लिया है। यह एसेसमेंट केवल यह देखने के लिए जाएंगे कि ऑनलाइन कक्षा से विद्यार्थियों को कितना लाभ हो रहा है। इन परीक्षाओं के अंक किसी भी तरह से जोड़ें नहीं जाएंगे। केवल विद्यार्थियों का परीक्षण करने के लिए परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से आयोजित होंगी। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोशिश जारी है कि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से जोड़ा जाए ताकि हर किसी को ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ मिल सके। सभी विद्यार्थियों को कैसे जोड़ा जाए इसपर विचार विमर्श किया जा रहा है। विभाग द्वारा कोशिश की जा रही है कि असेसमेंट परीक्षा ऑनलाइन ली जाए, जिससे पता चल जाए कि विद्यार्थियों को कितनी समझ आ रही है। इन परीक्षाओं के अंक जोड़े नहीं जाएगें। यह केवल विद्यार्थियों का परीक्षण करने के लिए है कि उन्हें कितनी समझ आ रही है। ऑनलाइन यूनिट टेस्ट आयोजित करना संभव नहीं है क्योंकि सरकारी स्कूल के कई विद्यार्थियों के पास स्मार्ट फोन या ऑनलाइन पढ़ाई करने का साधन नहीं है। -    अनुराधा गुप्ता, निदेशक स्कूल एजूकेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed