{"_id":"a409787c04470697dd9a929c4c59bc6a","slug":"online-admission-in-ju-from-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी में आज से भरे जाएंगे आनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी में आज से भरे जाएंगे आनलाइन आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 10 Aug 2014 09:48 PM IST
विज्ञापन
दूरस्थ विभाग में पीजी के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा दे चुके विद्यार्थी आज से तीसरे सेमेस्टर के लिए आनलाइन दाखिला पत्र जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
दूरस्थ विभाग की ओर से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक बिना लेट फीस के आज से लेकर पच्चीस अगस्त तक अपना आनलाइन दाखिला पत्र जमा करवा सकते हैं।
वहीं दाखिला पत्र जमा करवाने में देरी हो जाने के बाद विद्यार्थी अस्सी रुपये की लेट फीस के साथ छब्बीस अगस्त से लेकर चार सितंबर तक अपना दाखिला पत्र जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन