फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   One Tourist Killed, Several Injured After Vehicle Falls Into Gorge Near Pahalgam

खूबसूरत सफर का खौफनाक अंत: गहरी खाई में गिरी टवेरा, पहलगाम घूमने आए एक पर्यटक की मौत, कई घायल

Sat, 16 May 2026 05:11 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, पहलगाम
अमर उजाला नेटवर्क, पहलगाम Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 16 May 2026 05:11 PM IST
सार

पहलगाम आरु मार्ग पर एक टवेरा वाहन के गहरी खाई में गिरने से गुजरात के एक पर्यटक की मौत हो गई और कई अन्य यात्री और चालक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
One Tourist Killed, Several Injured After Vehicle Falls Into Gorge Near Pahalgam
पहलगाम हादसा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम आरु मार्ग पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक टवेरा गाड़ी (नंबर JK21A-0379) अचानक सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार कई लोग और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार वाहन को रईस अहमद भट (पुत्र मोहम्मद मकबूल भट), निवासी रंगवर्ड लारीपोरा चला रहे थे। दुर्घटना उस समय हुई जब वाहन पहलगाम से आरु की ओर जा रहा था। हादसे में जान गंवाने वाले पर्यटक की पहचान बाविन भास्कर (पुत्र महेश भास्कर) निवासी गुजरात के रूप में हुई है। उन्हें गंभीर हालत में सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल पहलगाम लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

घायलों में आवनी भास्कर (पत्नी बाविन भास्कर), नैना बेन (पत्नी अशोक भाई) और अशोक भाई, सभी गुजरात निवासी शामिल हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगे रेफर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चालक रईस अहमद भट भी इस हादसे में घायल हुए हैं और उन्हें जीएमसी अनंतनाग रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed