फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one terrorist killed in encounter with secutity forces in handwara

J&K: हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों की बीच मुठभेड़ खत्म, एक आतंकी ढेर

Sun, 22 Oct 2017 09:44 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 22 Oct 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
one terrorist killed in encounter with secutity forces in handwara
मुंहतोड़ जवाब देते भारतीय जवान - फोटो : साकिब नबी

सुरक्षाबलों ने कश्मीर के हंदबाड़ा इलाके में मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए- तैयबा के एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया गया है। जानकारी के मुताबिक आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हंदवाड़ा के अन्नावन में हुई। आईजीपी कश्मीर के मुताबिक जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और 9 पैरामिलिट्री ने संयुक्त रूप से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाबलों को हंदवाड़ा में 2-3 आतंकियों की छिपे होने के इनपुट मिले थे जिसके बाद उन्होंने इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। आतंकियों ने खुद को घिरता हुआ देख कर फायरिंग शुरू कर दी, जिसकी जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को मौके पर मार गिराया गया।
विज्ञापन


जबकि आशंका है कि दो आतंकी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। मुठभेड़ में मारे गए आतंकी के पास से एक एके-47, तीन मैगजीन, एक ग्रेनेड और 800 रुपये की पाकिस्तानी नोट बरामद हुई है। गौरतबल है की कल रात को ही कुछ आतंकियों ने त्राल में पीडीपी विधायत अशरफ मोहम्मद पीर के घर में घुस कर तोड़-फोड़ और फायरिंग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed