{"_id":"590305f54f1c1b751dc0c0ad","slug":"one-terrorist-arrested-in-anantnag","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षाबलों से राइफल लूट का प्रयास विफल, एक आतंकी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षाबलों से राइफल लूट का प्रयास विफल, एक आतंकी गिरफ्तार
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 28 Apr 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
एक आतंकी गिरफ्तार
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों की ओर से राइफल लूट की कोशिश को नाकाम किया गया है। जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के जिले अनंतनाग में आतंकियों द्वारा राइफल लूट की एक घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई जिसे नाकाम कर दिया गया है।
विज्ञापन
अनंतनाग में शुक्रवार को हुई इस वारदात के दौरान 2 आतंकियों द्वारा जम्मू कश्मीर बैंक की लालचौक शाखा में घुसकर सुरक्षा में तैनात जवानों पर फायरिंग की गई। इस हमले के दौरान आतंकियों की फायरिंग में एक सीआरपीएफ जवान घायल हुआ जिससे कि आतंकियों द्वारा राइफल लूट की कोशिश की गई।
विज्ञापन
आतंकियों द्वारा राइफल लूट की इस कोशिश को वहां तैनात एक अन्य जवान नेें नाकाम करते हुए एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया जबकि खुद को घिरता देख दूसरा आतंकी मौके से फरार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए आतंकी के पास से एक पिस्टल बरामद हुई है, वहीं फरार आतंकी की तलाश में तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन