{"_id":"9d62adda06d211ced81b82b083327cdc","slug":"one-soldier-killed-in-gunfight-near-loc-in-tangdhar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंगधार सेक्टर में मुठभेड़ में एक जवान शहीद, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंगधार सेक्टर में मुठभेड़ में एक जवान शहीद, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 09 Aug 2015 11:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के टंगधार सेक्टर में एलओसी के करीब शनिवार शाम आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इलाके में चार से पांच आतंकियों के घुसपैठ कर भारतीय सीमा में दाखिल होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया, जबकि दो अन्य जवान भी घायल हो गए। दोनों ओर से देर शाम तक फायरिंग जारी थी। सूत्रों के मुताबिक सेना ने कार्रवाई में दो आतंकियों को मारे गए है, लेकिन अभी तक सेना की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
सैन्य सूत्रों के अनुसार टंगधार सेक्टर स्थित बतीजा पोस्ट के करीब सेना की पेट्रोलिंग पार्टी को आतंकियों की हरकत देखने को मिली। जवानों द्वारा आतंकियों को पहले आत्मसमर्पण करने को कहा गया, लेकिन, आतंकियों ने इसका जवाब गोलियों से देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस पर सेना के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ शुरू होने के बाद पुलिस के एसओजी के जवान भी पहुंच गए। आतंकियों के खिलाफ इस ऑपरेशन को सेना की 20 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और एसओजी अंजाम दे रही है।
सैन्य सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ में तीन कमांडो घायल हुए हैं। इसमें हवलदार राजेंद्र सिंह और लांस नायक कोवल राम की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें एयर लिफ्ट कर 92 बेस अस्पताल श्रीनगर पहुंचाया गया।