{"_id":"59f71a894f1c1bc8678b85b7","slug":"one-person-dead-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक की मौत
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Mon, 30 Oct 2017 05:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
शहर और आसपास घटी विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई। आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए। रविवार को बनतालाब क्षेत्र में घायल होने वाले बुजुर्ग की सोमवार को अस्पताल में मौत हो गई। मृतक साधु राम शर्मा मूल रूप से डोडा और इस समय बनतालाब के लक्ष्मीपुरम में रहते थे।
विज्ञापन
मोटरसाइकिल की टक्कर से साधु राम घायल हो गए थे। काफी गहरी चोटें आने की वजह से मौत हो गई। पोस्टमार्टम कर शव परिवार को सौंप दिया गया है। वहीं मीरां साहिब के टाली मोड़ में इंदिरा नगर का रहने वाला दौलत राम को कार सवार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सांबा में संजय और अखनूर में राजीव नाम के व्यक्ति भी सड़क हादसे में घायल होकर अस्पताल भर्ती हुए हैं।