{"_id":"7b70c11d9d6c6f9e5f57057df4094c6a","slug":"one-pakistani-intruder-killed-at-poonch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ में सुरक्षा बलों ने ढेर किया घुसपैठिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ में सुरक्षा बलों ने ढेर किया घुसपैठिया
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ/आरएस पुरा
Updated Sat, 14 Feb 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने शनिवार को पुंछ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की। बताया जाता है कि तीन से चार आतंकियों ने घुसपैठ करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय जवानों ने उन्हें लौटने पर मजबूर कर दिया। आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान ने नवां पिंड पोस्ट को निशाना बनाते हुए मोर्टार के गोले दागे।
विज्ञापन
हालांकि भारत की तरफ से जवाबी कार्रवाई नहीं की गई। किसी तरह के जान माल के नुकसान होने की सूचना नहीं है। रुक-रुक कर फायरिंग होने की सूचना है, लेकिन बीएसएफ ने इससे इंकार किया है। उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि घुसपैठ के दौरान एक आतंकी को मार गिराया गया है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 10.45 मिनट पर पुंछ सेक्टर में एलओसी पर 3 से 4 आतंकियों को देखा गया। आतंकियों को घुसपैठ करते देख भारतीय जवानों ने फायरिंग की। इस पर आतंकियों ने भी फायरिंग की। जवानों की जबरदस्त फायरिंग को देख आतंकी भागने को मजबूर हो गए। दोनों तरफ से घंटों तक जबरदस्त फायरिंग हुई।
विज्ञापन
वहीं, आरएस पुरा के नवा पिंड पोस्ट पर शाम 7.03 मिनट पर पाक की तरफ से मोर्टार दागा गया। पिछले कई दिनों से आतंकी यहां घुसपैठ का प्रयास कर रहे हैं। आईबी और एलओसी पर लगातार फायरिंग की जा रही है। आईबी और एलओसी दोनों पर एक साथ घुसपैठ के प्रयास तेज किए जा रहे हैं।