फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one pak family come kashmir without passport and visa

नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से कश्मीर पहुंचा पाकिस्तानी परिवार

Mon, 16 Nov 2015 10:54 PM IST
Updated Mon, 16 Nov 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
one pak family come kashmir without passport and visa
सीमावर्ती जिले पुंछ की मेंढर तहसील में रविवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के पाक कोटली पंजीरा गांव से तीन लोग नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से मेंढर पहुंचे।
विज्ञापन


मेंढर पहुंचते ही पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक वृद्ध व्यक्ति, उसकी पत्नी और बेटी रविवार रात को मेंढर पहुंचे।
विज्ञापन


इससे पहले कि वे अपने पैतृक गांव सालवाह पहुंचते, पुलिस ने मोहम्मद अजीज पुत्र मकमदीन निवासी सलवाह मेंढर, उसकी पत्नी रशीदा बी और बेटी हफीजा कोशर (26) को हिरासत में ले लिया। तीनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मोहम्मद अजीज और अपनी पत्नी के साथ वर्ष 1947 में पीओके चला गया था। तब से अब तक वह वहां के पाक कोटली पंजीरा गांव में रह रहा था। 9 नवंबर को मोहम्मद अजीज ने पंजीरा के अपने घर को बेच दिया।

बेटी का जन्म पाकिस्तान में हुआ

one pak family come kashmir without passport and visa
10 नवंबर को वह अपने परिवार के साथ नेपाल पहुंचा और कश्मीर हाउस काठमांडू में ठहरा। वहां से किसी संपर्क के जरिए वे बस से दिल्ली पहुंचने में सफल रहे।

14 नवंबर को मोहम्मद अजीज अपने परिवार के साथ दिल्ली से जम्मू के लिए निकला और 15 की सुबह जम्मू पहुंच गया। यहां से वह 15 नवंबर की शाम को मेंढर पहुंच गया।

मेंढर पहुंचते ही पुलिस ने मोहम्मद अजीज, उसकी पत्नी और बेटी को हिरासत में ले लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद अजीज की बेटी का जन्म पाक कोटली पंजीरा में ही हुआ।

पुलिस उनसे यह पता लगाने में जुटी है कि उनका अवैध तरीके से सीमा पार कर मेंढर आने के पीछे मकसद क्या है। समाचार लिखे जाने तक तीनों पुलिस कस्टडी में ही थे और उनसे पूछताछ चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed