{"_id":"597379304f1c1bf97e8b4871","slug":"one-more-troop-got-injured-in-firing-from-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी गोलीबारी के दौरान सेना का एक और जवान घायल, इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी गोलीबारी के दौरान सेना का एक और जवान घायल, इलाज जारी
amarujala.com- Written By: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Sat, 22 Jul 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी
- फोटो : File Photo
पाकिस्तानी सेना की ओर से हुई गोलाबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया। उसे उपचार के लिए राजोरी के सैन्य अस्पताल में भेजा गया है। नौशेरा सेक्टर सेना की लाम बटालियन की फेसिंग अग्रिम चौकी पर तैनात सिपाही आरपी यादव शुक्रवार की देर रात पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी में घायल हो गए।
विज्ञापन
उनके हाथ में गोला लग गया। घायल यादव को शुरुआती उपचार के बाद राजोरी के सैन्य अस्पताल में भेज दिया गया। इस बीच पाक की ओर से शुक्रवार की रात दागे स्नाइपर शॉट से सुंदरबनी सेक्टर में शहीद रायफलमैन जयद्रथ सिंह को शनिवार को सतवारी स्थित सैन्य डिवीजन में सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद तहसील के भगवानपुर (अंबेठा चंद) के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी ममता सिंह हैं।