{"_id":"98489bf553700b3e539eed14557b3690","slug":"one-more-dies-of-swine-flu-in-j-k-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में स्वाइन फ्लू से एक और मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में स्वाइन फ्लू से एक और मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 15 Mar 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में स्वाइन फ्लू का खौफ बरकरार है। शनिवार को कश्मीर के महाराजा हरि सिंह अस्पताल में एक युवक की मौत हो गई। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. नजीर चौधरी के अनुसार शुक्रवार की शाम को उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस मौत के साथ ही यहां मरने वालों का आंकड़ा 13 पहुंच गया है। इस बीच घाटी में पांच और जम्मू में एक नया मामला सामने आया है।
विज्ञापन
शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट आफ साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (स्किम्स) श्रीनगर में शनिवार को पांच नए मामले आए हैं। इसके साथ घाटी में अब तक 382 स्वाइन फ्लू से पीड़ित हो चुके हैं। विशेष ओपीडी में 45 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें आठ संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन
अस्पताल की प्रवक्ता सना कुलसुम ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में दो मरीजों का इलाज अभी चल रहा है, जबकि एक मरीज को छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डॉ. बलजीत सिंह का कहना है कि शनिवार को नौ रिपोर्ट आईं, जिनमें एक पाजिटिव थी। संभाग में अब तक 75 लोग पीड़ित हो चुके हैं। इस बीच, नौ संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए।
विज्ञापन