फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one militant killed in encounter

सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में ढेर किया आतंकी

Tue, 30 Sep 2014 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 30 Sep 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
one militant killed in encounter

घाटी में आई बाढ़ के बावजूद आतंकी संगठन अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। सोमवार को कुपवाड़ा इलाके में जहां सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया, वहीं हंदवाड़ा में सेना ने आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर दिया। सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली कि कुपवाड़ा के लोलाब क्षेत्र अंतर्गत गांव वारनव में कुछ आतंकी छिपे हैं।

विज्ञापन


इसके बाद सेना और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। खुद को घिरा पाकर आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलाबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी ढेर हो गया। मारे गए आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है। आतंकी के पास से एक एके 47, पांच मैगजीन, 60 गोलियां, एके 47 की चार मैगजीन, एक यूबीजीएल. एक ग्रेनेड मिला है। समाचार लिखे जाने तक आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी थी।
विज्ञापन


उधर, हंदवाड़ा में पुलिस और राष्ट्रीय राइफल्स की टीमों ने आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर दिया। आतंकी ठिकाने से दो राकेट लांचर, एके 47 की तीन मैगजीन, चीन में निर्मित एक पिस्तौल और मैगजीन, एक रेडियो सेट, खाने-पीने का सामान व अन्य चीजें बरामद हुई हैं। आशंका जताई जा रही है कि आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed