कश्मीर में सेना से मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के अवंतीपोरा इलाके में गुरुवार रात सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया।
गुरुवार की रात पुलिस और सेना को सूचना मिली थी कि पुलवामा जिले के अवंतिपोरा के चुरसू इलाके में कुछ आतंकी छिपे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया।
इस दौरान इलाके के एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच तकरीबन दो घंटे मुठभेड़ चली। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुठभेड़ में जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया।
सीमा पर पकड़ा गया पाक नागरिक
वहीं पल्लांवाला सेक्टर में एलओसी के नजदीक सेना ने एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। उसकी उम्र लगभग 50 साल है। जानकारी के अनुसार शक्ति पोस्ट के पास बुधवार की रात सेना के जवानों ने एक व्यक्ति को नियंत्रण रेखा से भारतीय सीमा में घुसते देखा। जवानों के ललकारने के बावजूद वह नहीं रुका और भागने की कोशिश की।
सेना ने उसकी जांघ पर गोली मारी। इससे वह घायल होकर गिर गया। जवानों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कुछ पाक करेंसी और चाबियां मिलीं हैं। सेना ने पाक नागरिक को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। डीएसपी नरेश शर्मा के अनुसार गिरफ्तार पाक नागरिक बोल नहीं पाता है। उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है।