{"_id":"60768e1b07b25a44ab27e052","slug":"one-militant-along-with-his-three-associates-arrested-from-kulgam-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में एक आतंकी समेत तीन मददगार गिरफ्तार, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में एक आतंकी समेत तीन मददगार गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Wed, 14 Apr 2021 12:12 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:12 PM IST
सार
गिरफ्तार आतंकी की पहचान बारामुला के जियाज़ जावेद दर के रूप में हुई। एक दिन पहले बारामुला से दो आतंकी और अलबदर संगठन के तीन सहयोगी हुए थे गिरफ्तार।
विज्ञापन
आतंकी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले से पुलिस द्वारा एक आतंकी और उसके तीन मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आतंकी की पहचान बारामुला के रहने वाले जियाज़ जावेद दर के रूप में हुई है। वहीं आतंकी द्वारा उसके साथियों के बारे में जानकारी मिलते ही उन तीनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनकी पहचान शोपियां के रहने वाले जाहिद नज़ीर, उमेर यूसुफ और मुजफ्फर अहमद के रूप में हुई है। इन चारों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: भक्तों ने लंबी कतारों में घंटों इंतजार के बाद किए मां बावे वाली के दर्शन, सुबह से रात तक गूंजे जयकारे
वहीं मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में पुलिस को आतंकियों की सूचना मिलने पर बारामुला के हंदवाड़ा हाईवे पर कचलू चौराहे पर बीएसएफ द्वारा नाका लगाकर दो आतंकियों और अलबदर संगठन के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। इस ऑपरेशन को हंदवाड़ा पुलिस, 32 आरआर और 92 बीएन ने मिलकर अंजाम दिया। नाके पर तलाशी के दौरान संदिग्ध अवस्था में मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने मौके से भागने की पूरी कोशिश की। इन व्यक्तियों की पहचान मोहम्मद यासीन राठर, शौकत अहमद गनई और नाबी राठर के रूप में हुई थी।