{"_id":"16d47742f310c4711128706a13da312d","slug":"one-man-died-in-securtiy-firing-in-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: सुरक्षा बलों की कार्रवाई में एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: सुरक्षा बलों की कार्रवाई में एक युवक की मौत
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 08 Nov 2015 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान घाटी में सुबह से शांति रही लेकिन रैली खत्म होने के बाद शाम को घाटी के विभिन्न इलाकों में उग्र प्रदर्शन और पत्थरबाजी हुई।
विज्ञापन
इस पत्थरबाजी की वजह से करीब 50 वाहनों को नुकसान पहुंचा, जो मोदी की रैली में आए लोगों को वापस ले जा रहे थे। वहीं सुरक्षा बलों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
इस दौरान करीब दो दर्जन लोगों के घायल होने की खबरें भी सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीनगर के मुस्तफाबाद एचएमटी इलाके में भी कुछ युवाओं द्वारा मिलियन मार्च के समर्थन में एक प्रदर्शन रैली निकाली गई और जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
इस दौरान युवाओं द्वारा पत्थरबाजी भी की गई। हालात को नियंत्रण में करने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा आंसू गैस के गोले और हवाई फायरिंग की गई।
इस कार्रवाई के दौरान गौहर नजीर भट (22) घायल हो गया जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत होगई। इस खबर के इलाके में फैलते ही हालात और तनावपूर्ण हो गए।
युवक का शव इलाके में पहुंचते ही हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम जमा हो गया। इस दौरान युवाओं द्वारा आजादी के हक में नारे भी लगाए गए।
युवक की मौत के बाद श्रीनगर के डिप्टी कमिश्नर फारूक अहमद लोन द्वारा घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए। फारूक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस मामले की जांच के लिए एडिशनल डिप्टी कमिश्नर एमए बाबा के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया गया है।
इसके साथ ही उन्होंने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। युवक की मौत को लेकर हुर्रियत (ग) के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी द्वारा रविवार को बंद का आह्वान किया गया है।
वहीं सभी अलगाववादी गुटों द्वारा इस बंद का समर्थन किया गया है। युवक की मौत के बाद लंगेट से निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास के घेराव का ऐलान किया है।