फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one lakh pilgrims registered inline for amarnath yatra which is starting from first july

जम्मू-कश्मीर: एक लाख से ज्यादा अमरनाथ यात्रियों ने किया ऑनलाइन पंजीकरण, 1 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

Mon, 03 Jun 2019 05:34 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 03 Jun 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
one lakh pilgrims registered inline for amarnath yatra which is starting from first july
अमरनाथ यात्रा - फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में एक जुलाई से शुरू होने जा रही वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक एक लाख से ज्यादा यात्रियों का आनलाइन पंजीकरण हो गया है। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पिछले सप्ताह ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की थी।
विज्ञापन


बालटाल और चंदनवाड़ी मार्ग के लिए आन लाइन पंजीकरण प्रक्रिया दो अप्रैल से शुरू हुई थी। पंजीकरण के बिना किसी को भी यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू कश्मीर बैंक और येस बैंक की देश के 32 राज्यों में करीब 440 ब्रांचों में पंजीकरण की सुविधा मुहैया करवाई गई है। 
विज्ञापन


46 दिन की श्री अमरनाथ यात्रा इस बार एक जुलाई से शुरू होगी और 15 अगस्त को समाप्त होगी। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने 13 साल से कम आयु के बच्चों व 75 साल से ज्यादा आयु के बुजुर्गों और छह महीने से गर्भस्थ महिलाओं को यात्रा की अनुमति नहीं देने की घोषणा की हुई है। आनलाइन रजिस्ट्रेशन के मामले में हेलिकाप्टर से यात्रा करने की योजना बना चुके यात्रियों के लिए चापर टिकट ही पंजीकरण माना जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed