{"_id":"58bc4e294f1c1b9069e7e8ba","slug":"one-labor-death-during-electricity-repairing","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में दर्दनाक हादसे में मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में दर्दनाक हादसे में मजदूर की मौत
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 07 Mar 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
मजदूर की मौत
- फोटो : Demo Photo
शहर के बुद्धशाह ब्रिज के पास बिजली सप्लाई लाइन की मरम्मत कर रहे एक मजदूर की अचानक सप्लाई बहाल होने से मौत हो गई, जबकि दूसरा झुलस गया है। उसका शव दो घंटे तक पोल पर लटका पड़ा रहा।
डीसी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही पीडीडी विभाग के एईई, जेई और टेक-3 को निलंबित कर दिया गया है। विभाग के कमिश्नर सेक्रेटरी के अनुसार मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार बुद्धशाह ब्रिज पर तार की मरम्मत का काम चल रहा था। इस दौरान सप्लाई बहाल होने से मुश्ताक अहमद बुरी तरह जल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव दो घंटे तक पोल पर लटका रहा, जब तक कि फायर ब्रिगेड के जवानों ने पहुंचकर उसे उतारा नहीं। घटना के चलते स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि विभाग के स्थायी कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से सप्लाई बहाल हो गई। घटना के चलते लाल चौक तथा जहांगीर चौक पर जाम लग गया। इस बीच श्रीनगर के डीसी फारूक अहमद लोन ने असिस्टेंट कमिश्नर सज्जाद कादरी को विभाग की लापरवाही के जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।