{"_id":"5a4db3594f1c1b48198b4ba8","slug":"one-intruder-gunned-down-by-bsf-at-arnia-area-of-jammu-and-kashmir-rs-pura-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: अरनिया सेक्टर में BSF ने घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, एक घुसपैठिया ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: अरनिया सेक्टर में BSF ने घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, एक घुसपैठिया ढेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के आरएसपुरा के अरनिया सेक्टर में बीएसएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। कोहरे का फायदा उठाकर घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों को बीएसएफ ने नाकाम कर दिया। आरएस पुरा सेक्टर के अरनिया इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मार गिराया।
बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार तड़के आरएस पुरा सेक्टर के अरनिया इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से हलचल दिखाई दी। गश्त कर रहे बीएसएफ के जवानों ने रुकने का इशारा किया, लेकिन संदिग्ध आगे बढ़ता रहा।
विज्ञापन
इस पर बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग की, जिसमें वह मारा गया। हालांकि इलाके में धुंध के चलते आतंकी का शव अभी तक बरामद नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि घुसपैठ करने वाले आतंकियों की संख्या 4-5 थी लेकिन जवानों की मुस्तैदी के चलते उन्हें भागना पड़ा लेकिन इस दौरान एक आतंकी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।
बता दें कि, पाकिस्तान ने बुधवार को एलओसी तथा आईबी पर सीजफायर का उल्लंघन कर भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया था। इस दौरान सांबा जिले में आईबी पर पाक के स्नाइपर शॉट से एक बीएसएफ जवान शहीद हो गया। भारत ने भी मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाक की दो चौकियों को धवस्त कर दिया था।
सांबा जिले के सीमावर्ती गांव चक सद्दा में बीएसएफ के अग्रिम मोर्चे पर तैनात बीएसएफ जवान आरपी हाजरा (मुर्शिदाबाद, पं. बंगाल) बुधवार शाम पाक रेंजरों के स्नाइपर शॉट से शहीद हो गए। शाम करीब पांच बजे बीएसएफ की 173वीं वाहिनी के जवान चक दुलमा के अग्रिम मोर्चा पर ड्यूटी दे रहे थे। इस बीच पाक रेजरों ने जीरो लाइन के निकट से जवानों पर स्नाइपर शॉट से गोली चलाई, जिसमें बीएसएफ के कांस्टेबल हाजरा के पेट में गोली लग गई। इसके बाद बीएसएफ जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इस बीच मोर्टार के गोले भी दागे जाने की सूचना मिली। प्रशासन ने जिला अस्पताल सांबा एवं एक्सीडेंटल अस्पताल घगवाल के डॉक्टरों को सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन
#FLASH: One intruder gunned down by Border Security Force (BSF) at International border in Arnia area of Jammu and Kashmir's RS Pura sector. pic.twitter.com/9OjOrUMLPF
— ANI (@ANI) January 4, 2018विज्ञापन