{"_id":"e13f96d62bf72846d47824ad0098f728","slug":"one-injured-in-leopard-attack-at-reasi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासी में तेंदुए का आतंक, हमले में पंच जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासी में तेंदुए का आतंक, हमले में पंच जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 02 Oct 2014 11:40 AM IST
विज्ञापन
जिले के टोट क्षेत्र में बुधवार को तेंदुए के हमले में पंच गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पंच को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पंच करनैल सिंह निवासी टोई ने बताया कि वह तड़के गांव से दो किलोमीटर की दूर धराट में अनाज पिसवाने के लिए निकले थे। रास्ते में एक तेंदुआ ने कुत्ते को मार गिराया था और उसे खा रहा था। हमें देखते ही वह मुझ पर तेजी से आया और हमला बोल दिया।
विज्ञापन
पहले हमले में तो हम संभल गए। खुद की जान खतरे में देख शोर मचाया और तेंदुए से भिड़ गए। काफी देर तक उससे मुकाबला करते रहे। उधर, शोर सुनकर गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
इसके बाद तेंदुआ भाग गया। इस हमले में वह जख्मी हो गए तो लोगों ने अस्पताल तक पहुंचाया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ज्योतिपुरम के साथ लगते अगार बल्लिया में भी तेंदुए को देखा गया था। उस समय वह सड़क पर बैठा था। तब उसे एक बकरी को मार डाला था।