फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one dies 40 injured in bus accident

बस हादसे में एक ही मौत, पचास घायल

Fri, 06 Feb 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 06 Feb 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
one dies 40 injured in bus accident

बारटा क्षेत्र में वीरवार की सुबह एक ओवरलोड बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे काम कर रहे पिता-पुत्र को रौंदते हुए खाई में जा गिरी। पिता मदन लाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पुत्र और बस में सवार पचास यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


इस हादसे में बस के ड्राइवर की हालत भी गंभीर है। पांच घायलों को चनुनता प्राइमरी हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया। जबकि 45 घायलों को जिला अस्पताल उधमपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक बस (जेके02डी-3815) सुबह करीब साढे़ नौ बजे रामनगर के पंजग्राई क्षेत्र से उधमपुर की ओर आ रही थी।
विज्ञापन


तभी बारटा क्षेत्र के समीप एक मोड़ पर बस चालक  का बस से नियंत्रण खो गया, जिससे बस तीन-चार पलटे खाकर करीब बीस फुट गहरी खाई में जा गिरी। बस की चपेट में आने से अपने घर के पास ही सड़क किनारे काम कर रहे मदन लाल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि उसका पुत्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी दोनों टांगे बुरी तरह से जख्मी हो गई हैं। जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दुर हुए इस दर्दनाक बस हादसे के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई। इसी बीच स्थानीय लोगों के साथ पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

इसमें बस चालक गोपाल कृष्ण निवासी खैर की नाजुक हालत को देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू के बाद अमृतसर रेफर कर दिया गया है। इस दौरान घायलों के इलाज में जुटे डाक्टरों की टीम के अनुसार लाए गए सारे घायलों में कुछेक को छोड़ कर बाकी सब खतरे से बाहर हैं।


हालांकि इस हादसे में कई लोगों को गहरी चोटें आई हैं, जिनका उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के एएसपी मोहन लाल, एसएचओ दीपक पठानियां सहित पुलिस बल के जवान व स्थानीय लोगों ने राहत कार्य चलाया और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed