फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   One died of corona Jammu Kashmir after three months

Jammu Kashmir Corona Case: जम्मू-कश्मीर में साढ़े तीन माह बाद कोरोना से एक की मौत, 19 संक्रमित मिले

Tue, 21 Jun 2022 02:44 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 21 Jun 2022 02:44 AM IST
सार

प्रदेश में 24 घंटे में 19 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं, जिनमें जम्मू संभाग से 7 और कश्मीर से 12 मामले हैं। इसके साथ ही कोविड के संक्रमित मामलों में धीरे धीरे उछाल आ रहा है। ये वो मामले हैं जो परीक्षण के दौरान पकड़ में आ रहे हैं। 

विज्ञापन
One died of corona Jammu Kashmir after three months
जम्मू में कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के नए संक्रमित मामलों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं। प्रदेश में साढ़े तीन माह बाद कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई। जम्मू के आरएस पुरा से एक भिखारी युवक (30) को एक संस्था ने जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया था, जिसने सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम से पहले कोविड परीक्षण में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

विज्ञापन

24 घंटे में प्रदेश में 19 नए संक्र्तमित मामले सामने

कोविड प्रोटोकाल के तहत योगी गेट जम्मू में उसका अंतिम संस्कार कराया गया। इससे पहले फरवरी 2022 के आखिर में एक मरीज की मौत हुई थी। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 19 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं, जिनमें जम्मू संभाग से 7 और कश्मीर से 12 मामले हैं।

विज्ञापन

कोविड के संक्रमित मामलों में धीरे धीरे उछाल

कोविड के संक्रमित मामलों में धीरे धीरे उछाल आ रहा है। ये वो मामले हैं जो परीक्षण के दौरान पकड़ में आ रहे हैं, ऐसे में आशंका है कि सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का अधिक प्रसार हुआ है। हालांकि कोविड टीकाकरण से वायरस पर काबू पाने में काफी हद तक सफलता मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन सामाजिक स्तर पर कोविड प्रोटोकाल का पालन न होने के कारण आगामी हालात बिगड़ सकते हैं। प्रदेश में सक्र्तिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 169 पहुंच गया है, जिसमें जम्मू संभाग में 107 मामले हैं। पिछले चौबीस घंटे में जम्मू कश्मीर में 6988 ही कोविड परीक्षण किए गए।

वर्तमान में जम्मू रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जम्मू पर कोई कोविड परीक्षण नहीं किए जा रहे हैं। आगामी अमरनाथ यात्रा को देखते हुए संक्र्तमण का प्रसार बढ़ने की आशंका है।


स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा.सलीम उल रहमान का कहना है कि कोविड के नए मामलों पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं। अगर कोविड परीक्षण बढ़ाने की जरूरत होगी तो इस पर काम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed