फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one died in train accident

रेल के नीचे आया कश्मीरी युवक, मौत

Sun, 10 Aug 2014 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर। Updated Sun, 10 Aug 2014 10:24 PM IST
विज्ञापन
one died in train accident

श्रीनगर के कुलगाम जिले में एक युवक की रेल के नीचे आने से मौत हो गई। घटना सुबह कुलगाम पुलिस थाने के हसनपोरा इलाके में हुई। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, युवक पटरी पार कर रहा था कि तेजगति से आ रही रेल ने उसको अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


बुरी तरह से घायल होने के बाद उसको पुलिस ने पास के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसने वहां दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसकी शिनाख्त लोकतीपोरा के निवासी शब्बीर अहमद गनई के रूप में की है। इस बीच कश्मीर के अलग-अलग भागों में हुई सड़क दु़घर्टनाओं में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लार पुलिस थाना क्षेत्र के वाटलर इलाके में एक आटो रिक्शा के सड़क के बीचो-बीच पलट जाने से उस पर सवार 12 साल के एक बच्चे जफर अहमद की मौत हो गई, जबकि तीन दूसरे घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनंतनाग जिले के वैरीनाग इलाके में एक दो पहिया वाहन के अन्य वाहन से टकरा जाने से उस पर सवार इरशाद नाम का युवक घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed