फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one dead and two other injured in the avalanche at kupwara in kashmir

जम्मू कश्मीरः कुपवाड़ा में हिमस्खलन की चपेट में आया बुलडोजर एक की मौत, दो घायल

Sun, 04 Mar 2018 11:56 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Sun, 04 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
one dead and two other injured in the avalanche at kupwara in kashmir
avalanche - फोटो : FILE PHOTO

कुपवाड़ा-केरन के फरकियान टाप में हिमस्खलन की चपेट में आने से बीकन के बुलडोजर चालक अमनदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हादसे में अन्य दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


दोनों का इलाज चल रहा है। रियासत के अधिकतर हिस्सों में रविवार को मौसम साफ हो गया। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार अगले एक हफ्ते तक राज्य में मौसम साफ रहेगा। बीकन अधिकारियों के अनुसार कुपवाड़ा-केरन सड़क पर बर्फ हटाने के लिए बुलडोजर के साथ 12 कर्मचारी लगे हुए थे।
विज्ञापन


इस बीच अचानक हिमस्खलन हो गया। इसमें अमनदीप दब गया। सेना और दूसरी एजेंसियों ने तत्काल रेस्क्यू आपरेशन चलाकर उसे निकट के सैन्य अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उसे सेना के 92 बेस अस्पताल बदामीबाग श्रीनगर में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सासे संस्थान ने सोमवार को बारामुला, गुलमर्ग, फुरकेन-जे गली, कुपवाड़ा-चौकीबाल-टंगधार, बांदीपोरा, गांदरबल, कारगिल, लेह और गुरेज सेक्टर में मध्यम और पुंछ, राजोरी, रियासी, रामबन, डोडा, किश्तवाड़, उधमपुर, अनंतनाग, कुलगाम, बड़गाम जिला, श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर निम्न खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी दी है।

डीएमआरआरआर मंत्री जावेद मुस्तफा मीर ने लोगों से हिमस्खलन संभावित इलाकों में आवाजाही न करने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed