{"_id":"5a1ebd924f1c1b001c8b5d55","slug":"one-dead-and-four-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, चार घायल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला/ जम्मू
Updated Wed, 29 Nov 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना एक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब मंगल और बुधवार की मध्यरात्रि को जम्मू अखनूर मार्ग पर पुरखू में कार पलटने के कारण हुऐ हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि कार में बैठे अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक की पहचान प्रीतम सिंह (65) निवासी गंड्डू चक्क के रूप में हुई है जबकि मृतक की पत्नी कांता देवी के अलावा परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। घायलों को जीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
मंगलवार देर रात को अखनूर में शादि समारोह में शामिल होने के बाद प्रीतम सिंह और परिवार के अन्य सदस्य वापिस अपने घर गंड्डू चक्क आ रहे थे। इस बीच कार की रफ्तार तेज होने के कारण कार पुरखू में सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन
चीख पुकार सुन कर आस पास के लोगों ने कार से घायल लोगों को बाहर निकाला और कानाचक्क पुलिस को सूचना दी। घायलों को जीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने बुजुर्ग प्रीतम सिंह को मृत लाया घाषित कर दिया।
हादसे में घायल पुरुषोत्म सिंह निवासी सुहांजना, छह वर्षीय बच्चा प्रिंस पुत्र जोगेंद्र कुमार निवासी गंड्डू चक्क, बलवीर और प्रीतम सिंह की पत्नी 60 वर्षीय कांता देवी को इलाज के लिए जीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे को लेकर कानाचक्क पुलिस ने आरपीसी की धारा 279/337/304 ऐ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।