फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one criminal arrested with two gun in jammu

जम्मूः दो पिस्तौल और दो देशी कट्टे के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

Mon, 30 Oct 2017 09:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Mon, 30 Oct 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
one criminal arrested with two gun in jammu
- फोटो : DEMO PHOTO

त्रिकुटा नगर पुलिस ने शहर के कुख्यात अपराधी युद्धवीर सिंह उर्फ बबलू को दबोच लिया है। बबलू लंबे समय से फरार चल रहा था। वह अपने प्रतिद्वंद्वियों को मारने की योजना बनाकर सोमवार को शहर में पहुंचा था। गुप्त सूचना पर पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया और दबोच लिया। आरोपी के पास से चार पिस्तौल और कारतूस भी बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन

आरोपी बबलू पर शहर और आसपास के थानों में 15 से अधिक एफआईआर दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास, जानलेवा हमला आदि शामिल हैं। वह पीएसए के तहत भी जेल काट चुका है। एसपी साउथ संदीप चौधरी ने बताया कि एसडीपीओ ईस्ट अरुण जंवाल, एसएचओ परवेज सज्जाद के नेतृत्व वाली टीम का गठन किया गया था। बबलू के पास से दो पिस्तौल और दो देसी कट्टे बरामद किए गए हैं। इसमें 7.65 कैलीबर वाली दो पिस्तौल 18 कैटरीज के साथ हैं और 303 नंबर का देसी कट्टा 6 कारतूसों के साथ हैं।
विज्ञापन

वह अपने प्रतिद्वंद्वियों को मारने के लिए योजना बना रहा था। इसके साथ कुछ सहयोगी भी हैं, इनकी भी पुलिस तलाश कर रही है। बबलू के पकड़े जाने से शहर में बड़ी वारदात होने से बचाई गई है। अब तक इस साल साउथ में करीब आधा दर्जन अपराधियोें से 15 हथियार बरामद किए जा चुके हैं। यह भी कहा जा रहा है कि यह हथियारों के दम पर लोगों को डराता धमकाता था। पुलिस बबलू से पूछताछ कर रही है। इसमें कुछ और हथियार और अन्य सामग्री भी बरामद हो सकती है। आरोपी के सभी पुलिस पुलिस स्टेशनों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed