{"_id":"602adf258ebc3ee95c52ba07","slug":"one-arrested-in-fraud-in-jammu-jammu-city-news-jmu229266970","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाजी के आरोप में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालसाजी के आरोप में एक गिरफ्तार
विज्ञापन
जम्मू। बाहु फोर्ट पुलिस ने जालसाजी के आरोप में लिंक रोड निवासी विशाल कुमार उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार विशाल रेल हेड कांप्लेक्स में दुकान चलाता है। शिकायत मिली थी कि वह शपथ पत्रों तथा दस्तावेजों पर अवैध रूप से नोटरी स्टांप लगाता है। इस सूचना पर इंस्पेक्टर दीपक पठानिया के नेतृत्व में टीम ने पहुंचकर विशाल को रंगेहाथ ग्राहकों को फर्जी दस्तावेज बेचते गिरफ्तार कर लिया।
जानीपुर से 32 ग्राम हेरोइन के साथ कश्मीरी युवक गिरफ्तार
जम्मू। जानीपुर पुलिस ने रमजानपुरा इलाके से कुलगाम के मोहम्मद अशरफ वानी को 32 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। जानीपुर इंस्पेक्टर नयात अली ने पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध हालत में अशरफ को घूमते देखा तो उसे रोककर तलाशी लेने पर बरामदगी हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।