जम्मू-कश्मीर: मुठभेड़ में एक जवान शहीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती इलाके कुपवाडा में शनिवार को एक बार फिर से सेना और आतंकियों के बीच फांयरिंग शुरु हो गई। इस मुठभेड में 1 जवान शहीद हो गया जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया।
आतंकवादियों और सेना के बीच कुपवाडा के गगेल में रात से ही मठभेड चल रही है। इस संघर्ष में राजपूताना राइफल का एक जवान शहीद हो गया।
गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रही संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं पर उत्पन्न तनाव को कम करने के लिए दोनों देशों के बीच शुकवार को आरएस पुरा में सैक्टर कमांडर स्तर की फ्लैग मीटिंग हुई जिसमें भारत ने संघर्ष विराम के उल्लंघन पर रोष व्यक्त किया था।
भारतीय सीमा में बड़ी घुसपैठ की सूचना
आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। 3 से 4 आतंकियों के छुपे होने की आशंका जताई जा रही है जिनके पास भारी मात्रा में हथियार मौजूद है। फिलहाल सेना ने पूरे इलाकों को घेर लिया है। और लगातार फायरिंग हो रही है।
सेना ने नियंत्रण रेखा के नजदीक पिछले करीब 20 दिन से आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी किया हुआ है, जिसमें अब तक छह आतंकवादी मारे गए हैं, जबकि सेना के चार जवान शहीद हुए हैं।
सेना की खुफिया एजेंसियों का कहना है कि बड़ी संख्या में सशस्त्र आतंकवादी नियंत्रण रेखा के भारतीय हिस्से में घुस आए हैं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने उनके खिलाफ अभियान शुरू किया है।