फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   On Monday, the governor will be introduced on Account

J&K: लेखानुदान में पुरानी कर दरों को मिलेगी मंजूरी

Sun, 27 Mar 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 27 Mar 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
On Monday, the governor will be introduced on Account
गवर्नर एनएन वोहरा - फोटो : PTI
रियासत में लोकतांत्रिक सरकार के गठन में देरी और वर्तमान वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर होने के कारण सोमवार को राज्यपाल की ओर से लेखानुदान पेश किया जाएगा। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोमवार सुबह 10:30 बजे लेखानुदान पेश किए जाने की पूरी तैयारी है। लेखानुदान कम अवधि के लिए ही होगा। रियासत में सरकार गठन के बाद नए वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे।
विज्ञापन


जानकारों की मानें तो लेखानुदान में फिलहाल पुराने बजट पर ही ध्यान केंद्रित कर उसमें कुछ फेरबदल किया गया है। राज्यपाल ने लेखानुदान को मार्च के प्रथम सप्ताह में ही मंजूरी दे दी थी, जिसके बाद इसे प्रिंटिंग के लिए भेज दिया गया था। जम्मू-कश्मीर संविधान के अनुसार राज्यपाल शासन के पहले छह माह में गवर्नर के पास लेखानुदान पेश करने के विधायी और कार्यपालिका अधिकार हैं।
विज्ञापन


यदि राज्यपाल शासन छह माह से ज्यादा हो जाता है तो यह राष्ट्रपति शासन में तब्दील हो जाएगा और विधायी अधिकार संसद के पास चले जाएंगे।  जानकारों का कहना है कि लेखानुदान में उद्यमियों और व्यापारियों को टैक्स में किसी तरह की राहत अभी मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में जिन आइटमों पर टैक्स की अलग-अलग दरें हैं, वह लेखानुदान में बरकरार रखे जाने की संभावना है। कुछ आइटमों पर पड़ोसी राज्यों से टैक्स में विभिन्नता को दूर करने के लिए पिछले कुछ वर्षों से व्यापारी लगातार प्री बजट मीटिंग में प्रयासरत रहे हैं, लेकिन हर साल पुरानी दरों को ही आगे बरकरार रखा गया।

पिछले दो साल से जीएसटी लागू होने की कवायद के कारण भी इन दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया था, क्योंकि गुड्स एंड सर्विस जीएसटी में देश के तमाम राज्यों में आइटमों पर खुद-ब-खुद एकरूपता आ जाएगी।

लेखानुदान बनाने की प्रक्रिया में रियासत के उद्यमियों और व्यापारियों को बातचीत के लिए राज्यपाल की ओर से न्योता दिया गया था, जिसमें उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए थे।


व्यापारियों ने ‘इज आफ डुइंग बिजनेस’ रियासत में लागू करने की बात कही थी। इसके अलावा ‘तैयार माल में वैट छूट’ और ‘कच्चे माल पर बिना नकद वैट’ को बढ़ाने पर भी विचार हुआ है। 31 मार्च को यह छूट समाप्त हो रही है। सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया है कि इसे आगे भी जारी रखने की कवायद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed