Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   On Monday, the first day of the beginning of Sharadiya Navratri, a huge crowd of devotees gathered in the temp

Jammu: जयकारा बावे आली माहामाई दा...से गूंजा मंदिरों का शहर, नवरात्र के पहले दिन भक्तों की उमड़ी भीड़

Mon, 22 Sep 2025 06:48 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 22 Sep 2025 06:48 PM IST
सार

जम्मू के प्रमुख मंदिरों में नवरात्र के पहले दिन भक्तों ने मां के जयकारों के बीच विशेष पूजा-अर्चना की और सुबह से ही लंबी कतारों में शामिल होकर आशीर्वाद लिया। बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी बावे वाली माता के दरबार में शीश नवाकर बाढ़ पीड़ितों के लिए मंगलकामनाएं कीं।

विज्ञापन
On Monday, the first day of the beginning of Sharadiya Navratri, a huge crowd of devotees gathered in the temp
बावे वाली माता - फोटो : अभिषेक बड़ू

विस्तार

शारदीय नवरात्र की शुरुआत के पहले दिन सोमवार के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। विशेषकर शहर के प्रमुख मंदिर बावे वाली माता, महामाया माता और कोल कंडोली माता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ मंदिरों को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया।

विज्ञापन


तड़के से ही श्रद्धालु लंबी लंबी कतारों और माता रानी के जयकारों के साथ श्रद्धालु हाथ में नारियल चुन्नी व प्रसाद लिए मां के दर्शन करने के लिए उमड़े। पूजा-अर्चना कर परिवार व समाज में सुख शांति की कामना के साथ सभी ने मंदिरों में दर्शन किए। मंदिरों में श्रद्धालुओं को दर्शन करने में कोई दिक्कत ना आए इसके लिए मंदिर प्रबंधन की ओर से विशेष इंतजाम रहे। इसके आलावा घरों में भी पूजा अर्चना कर विधि विधान के साथ घट स्थापना व साख लगने से नवरात्र पूजन की शुरूआत की गई।
विज्ञापन


जोकि नौ दिन तक चलेगी। इसके अलावा सुरक्षा एजेंसियों की ओर से भी मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में पुख़्ता प्रबंध रहे। बावे वाली माता के मुख्य द्वार से लेकर मंदिर परिसर तक सुरक्षाकर्मियों ने पैनी नजर बनाई रखी। हर आने वाले की सुरक्षा जांच के बाद ही उसे मंदिर के भीतर जाने की अनुमति दी गई। इसी प्रकार अन्य मंदिरों में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

On Monday, the first day of the beginning of Sharadiya Navratri, a huge crowd of devotees gathered in the temp
बावे वाली माता - फोटो : अभिषेक बड़ू

बात करें जम्मू के एतेहासिक बावे वाली माता मंदिर की तो हर साल की तरह श्रद्धालु तड़के तीन बजे से ही मां के दर्शन के लिए भवन के बाहर कतारों में लग गए। इस दौरान माता के जयकारों व भजनों में माहौल भक्तिमय हो गया। सुबह से रात तक हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते रहे। 

On Monday, the first day of the beginning of Sharadiya Navratri, a huge crowd of devotees gathered in the temp
बावे वाली माता - फोटो : अभिषेक बड़ू
कहीं ज्योति तो कहीं धूप लिए श्रद्धालु मंदिर की परीकरमा लेते हुए नजर आए। मंदिर परिसर में लगे भंडारे में मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य मंदिर से काफी दूर तक श्रद्धालुओं की कतारें रही। बावे वाली माता मंदिर के महंत बिट्टा के अनुसार नवरात्र के पहले दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माहामाई के दर्शन किए हैं। मंगलवार को ओर भी ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसके अलावा पुराने शहर के पंजतीर्थी चिंतपूर्णी मंदिर, नगरोटा के कोल कंडोली मंदिर, पक्का डंगा के लक्ष्मी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही ।

On Monday, the first day of the beginning of Sharadiya Navratri, a huge crowd of devotees gathered in the temp
बावे वाली माता - फोटो : अभिषेक बड़ू

बॉलिवुड अभिनेत्री भूमी पेडनेकर ने पहले नवरात्र के बावे वाली माता के दरबार में शीश नवाकर जम्मू में आई बाढ़ से पीड़ित परिवारों के लिए सुख शांति और मंगल की कामना की। भूमी बॉलिवुड में कईं बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed