फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   on man dead and one injured in road accident

जम्मूः सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, एक घायल

Sat, 28 Oct 2017 08:24 PM IST
एस खजूरिया, अमर उजाला/ कठुआ
एस खजूरिया, अमर उजाला/ कठुआ Updated Sat, 28 Oct 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
on man dead and one injured in road accident
- फोटो : DEMO PHOTO

राष्ट्रीय राजमार्ग सहित लिंक रोड बदोली पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की जहां मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल कठुआ लाया गया। यहां से बाद में उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कूटा-बदोली मार्ग पर बाइक से तीस वर्षीय लेखराज निवासी बदोली काम पर जा रहा था। तभी, विपरीत दिशा से आ रहे टिप्पर जेके21-9046 से टकरा गया। इस कारण उसे काफी चोटें आई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उप जिला अस्पताल हीरानगर पहुंचाया गया। लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, कठुआ के हटली मोड़ में शुक्रवार की देर रात एक राहगीर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से राहगीर 45 वर्षीय जयश्री यादव निवासी उत्तर प्रदेश वर्तमान में मरौली को गंभीर चोटें आईं। उसे स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेटाडोर-बाइक में भिड़ंत, युवक जख्मी

तहसील के प्रेता इलाके के समीप बाइक और मेटाडोर में हुई टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपजिला अस्पताल बसोहली ले जाया गया, जहां से बाद में जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। 
जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े दस बजे मेटाडोर जेके08ए-6553 बसोहली से पलासी की ओर जा रही थी कि अचानक विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल जेके 08ई-3679 मेटाडोर से जा टकराई। इससे बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया। घायल खालिद हुसैन प्रेता का रहने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed