फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   on jammu srinagar highway one way traffic today

आज जम्मू से श्रीनगर के लिए खोला गया NH

Fri, 23 Jan 2015 11:53 AM IST
Updated Fri, 23 Jan 2015 11:53 AM IST
विज्ञापन
on jammu srinagar highway one way traffic today

रियासत में लगातार बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। वीरवार को ताजा बर्फबारी से पहाड़ी क्षेत्रों में जनजीवन पटरी से उतर गया। काजीगुंड, बनिहाल, पतनीटॉप आदि जगहों पर भारी बर्फबारी हुई। बिजली-पानी की सप्लाई ठप पड़ी है। बर्फबारी की वजह से बंद हुए जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर कल जगह-जगह यातायात ठप रहा।

विज्ञापन


शुक्रवार को हाइवे को एक तरफ से खोल दिया गया है। शुक्रवार को जम्मू से श्रीनगर के लिए वाहनों को रवाना किया जा रहा है। इसी तरह शनिवार को वाहन श्रीनगर से जम्मू की ओर आएंगे। बर्फबारी के चलते रामबन और जवाहर टनल का यातायात प्रभावित हुआ है। वीरवार को करीब 200 से अधिक बड़े वाहनों को जवाहर सुरंग से पहले ही काजीगुंड के पास रोक दिया गया।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे के यातायात एसएसपी संजय कोतवाल ने बताया कि नगरोटा, बनिहाल, उधमपुर, रामबन के पास 950 से अधिक वाहन फंस गए थे। 300 वाहनों को कश्मीर से जम्मू के लिए छोड़ा गया था। 100 वाहनों को जम्मू से कश्मीर के लिए छोड़ा गया। 300 वाहन डोडा, किश्तवाड़, रामबन बनिहाल लोकल रूट के छोड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


150 ट्रकों को छोड़ा गया। डोडा, किश्तवाड़ और भद्रवाह में बर्फबारी की वजह से फंसी 100 बसों को भी निकाला गया। हाइवे बंद होने से बड़ी संख्या में लोग जम्मू और श्रीनगर में भी फंसे रहे।

मुगल रोड को भी बंद किया गया

on jammu srinagar highway one way traffic today

व्यावसायिक रूप से महत्वपूर्ण माने जाने वाला तीन सौ किलोमीटर लंबा श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग जवाहर सुरंग, पतनीटॉप और बनिहाल के इलाकों में हुए हिमपात की वजह से बंद हो गया था। श्री माता वैष्णो देवी की त्रिकुटा पहाड़ियों में भी सफेद चादर बिछ गई है। लेह माइनस 6.2 तापमान के साथ सबसे सर्द इलाका बना हुआ है।

गौरतलब है कि जवाहर सुरंग के अलावा घाटी के गुलमर्ग, टंगडार, राजधान पास, लोलाब, गुरेज में दो से तीन फुट बर्फबारी हुई है, जबकि शोपियां में मुगल रोड और पीर पंजाल पहाड़ियों पर भी भारी बर्फबारी हुई है। जिसके चलते कश्मीर को पुंछ-राजोरी से जोड़ने वाला मुगल रोड यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

वहीं राजधान पास के बंद होने से नियंत्रण रेखा को जाने वाले करीबन सभी रास्ते भी बंद हो गए हैं। साथ ही श्रीनगर-कारगिल राजमार्ग पर गगंगीर, जोजिला पास, सोनमर्ग में भी भारी बर्फबारी हुई है, जिसके चलते श्रीनगर-कारगिल राजमार्ग भी यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार, अभी भी 48 घंटे से अधिक समय तक कश्मीर घाटी के साथ-साथ जम्मू संभाग के ऊपर पश्चिमी दबाव बना रहेगा, जिससे पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना बनी रहेगी।

यहां, जानिए कश्मीर के मौसम का हाल

on jammu srinagar highway one way traffic today

उधमपुर के पहाड़ी क्षेत्रों के अलावा रामबन, किश्तवाड़, भद्रवाह में कसबों में भी बर्फबारी हुई है। त्रिकुटा पहाड़ियों पर बर्फबारी के बावजूद श्री माता वैष्णो देवी के लिए हवाई सेवा जारी है। पुंछ के  सुरनकोट, मंडी और राजोरी के पीर पंजाल के पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है।

कठुआ जिले के डुग्गन, डग्गर, कोटी चंडियार, बांजल, जोडे़यां माता पर्वत, भंडार, संदरून और सरथल में बीती रातभर बर्फबारी होती रही। बर्फबारी से बनी-डग्गर और बनी-लोआंग मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। बनी-बसोहली मार्ग पर मंगियार, सियारा और करड़ोह में पस्सी आने से आवागमन प्रभावित हुआ।

महानपुर, बसोहली और बिलावर के पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी से दिनभर बिजली का संकट बना रहा। जम्मू में 11 मिलीमीटर, श्रीनगर में 3.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

स्थान              न्यूनतम तापमान
लेह                 माइनस 6.2
कारगिल             माइनस 5.0
गुलमर्ग              माइनस 4.0
कुकरनाग            माइनस 0.5
श्रीनगर              1.8
पहलगाम             0.0
कुपवाड़ा              0.4

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed