फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   On India’s claim over PoK, Farooq Abdullah asks: ‘is this an inherited property of forefathers?'

पीओके पर भारत सरकार से बोले फारूक अब्दुल्ला- 'क्या यह तुम्हारे बाप का है?'

Sat, 26 Nov 2016 12:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 26 Nov 2016 12:05 PM IST
विज्ञापन
On India’s claim over PoK, Farooq Abdullah asks: ‘is this an inherited property of forefathers?'
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला - फोटो : file photo

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को पीओके पर एक विवादास्पद और चौकाने वाला बयान दिया है। नेटवर्क 18 की वेबसाइट के मुताबिक अबदुल्ला ने पीओके हल निकालने को लेकर चल रही सरकार की कोशिशों पर विवादित बयान दिया। अब्दुल्ला ने भारत सरकार के खिलाफ यहां तक बोला कि कश्मीर तुम्हारे बाप की जागीर नहीं। 

विज्ञापन


अबदुल्ला ने विवादास्पाद बयान उस वक्त दिया जब वह चेनाब घाटी में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उनके बेटे उमर अब्दुल्ला भी मौजूद थे। अब्दुल्ला ने  ने पीओके को लेकर कहा ''वर्तमान में पीओके में पाकिस्तान का कब्जा है। यह भारत की कोई निजी जायदाद नहीं है, जिसे वह पूर्वजों से विरासत में मिली जायदाद बताने का दावा करे।''
विज्ञापन


फारूक अब्दुल्ला ने यहां तक कहा ''पाकिस्तान पीओके के सबसे बड़े हितधारकों में से एक है, इस बात को भारत सरकार भी मानती है।'' अबदुल्ला ने कहा कि भारत  सरकार के पास पाकिस्तान से बातचीत करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है, ताकि कश्मीर के लोगों को क्रूरता से निजात दिलाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

'सीमा के दोनों और दोनों देशों की स्वायत्ता ही मसले का हल'

On India’s claim over PoK, Farooq Abdullah asks: ‘is this an inherited property of forefathers?'

अब्दुल्ला ने कहा कि सीमा के दोनों और दोनों देशों की स्वायत्ता ही मसले का हल है। इससे सात दशकों से चली आ रही समस्या का हल होगा। अब्दुल्ला के मुताबिक सीमाओं को नहीं बदला जा सकता है, लेकिन इन्हें जन उपयोगी बनाया जा सकता है। इससे इलाके में व्यापार और तरक्की के नए द्वार खुलेंगे। 

इससे पहले रविवार को फारूक अबदुल्ला ने कहा था कि कश्मीर मसला युद्ध से नहीं, बातचीत से हल हो सकता है।

जानकारों की मानें तो ऐसा पहली दफा नहीं है जब फारूक अब्दुल्ला ने पाक हिमायती बयान दिया हो। उनके बयानों को लेकर उन्हें पाक परस्ती से जोड़कर अक्सर देखा जाता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed