पीओके पर भारत सरकार से बोले फारूक अब्दुल्ला- 'क्या यह तुम्हारे बाप का है?'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को पीओके पर एक विवादास्पद और चौकाने वाला बयान दिया है। नेटवर्क 18 की वेबसाइट के मुताबिक अबदुल्ला ने पीओके हल निकालने को लेकर चल रही सरकार की कोशिशों पर विवादित बयान दिया। अब्दुल्ला ने भारत सरकार के खिलाफ यहां तक बोला कि कश्मीर तुम्हारे बाप की जागीर नहीं।
अबदुल्ला ने विवादास्पाद बयान उस वक्त दिया जब वह चेनाब घाटी में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उनके बेटे उमर अब्दुल्ला भी मौजूद थे। अब्दुल्ला ने ने पीओके को लेकर कहा ''वर्तमान में पीओके में पाकिस्तान का कब्जा है। यह भारत की कोई निजी जायदाद नहीं है, जिसे वह पूर्वजों से विरासत में मिली जायदाद बताने का दावा करे।''
फारूक अब्दुल्ला ने यहां तक कहा ''पाकिस्तान पीओके के सबसे बड़े हितधारकों में से एक है, इस बात को भारत सरकार भी मानती है।'' अबदुल्ला ने कहा कि भारत सरकार के पास पाकिस्तान से बातचीत करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है, ताकि कश्मीर के लोगों को क्रूरता से निजात दिलाई जा सके।
'सीमा के दोनों और दोनों देशों की स्वायत्ता ही मसले का हल'
अब्दुल्ला ने कहा कि सीमा के दोनों और दोनों देशों की स्वायत्ता ही मसले का हल है। इससे सात दशकों से चली आ रही समस्या का हल होगा। अब्दुल्ला के मुताबिक सीमाओं को नहीं बदला जा सकता है, लेकिन इन्हें जन उपयोगी बनाया जा सकता है। इससे इलाके में व्यापार और तरक्की के नए द्वार खुलेंगे।
इससे पहले रविवार को फारूक अबदुल्ला ने कहा था कि कश्मीर मसला युद्ध से नहीं, बातचीत से हल हो सकता है।
जानकारों की मानें तो ऐसा पहली दफा नहीं है जब फारूक अब्दुल्ला ने पाक हिमायती बयान दिया हो। उनके बयानों को लेकर उन्हें पाक परस्ती से जोड़कर अक्सर देखा जाता रहा है।