फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   On Environment Day devotees of Maa Vaishno katra got special gift Shrine Board distributed plants

Environment Day: पर्यावरण दिवस पर मां वैष्णो के भक्तों को मिला खास तोहफा, श्राइन बोर्ड ने वितरित किए पौधे

Wed, 05 Jun 2024 04:22 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 05 Jun 2024 04:22 PM IST
सार

पर्यावरण के प्रति लोगों जागरूक करने के लक्ष्य को लेकर श्राइन बोर्ड की तरफ से समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। श्राइन बोर्ड ने इसके लिए वैष्णवी वाटिका भी स्थापित की है। इस बार श्रद्धालुओं को अपने प्रयास के साथ जोड़ने के लिए इस नई पहल की शुरुआत की गई।

विज्ञापन
On Environment Day devotees of Maa Vaishno katra got special gift Shrine Board distributed plants
पर्यावरण दिवस पर बांटे पौधे - फोटो : संजय शर्मा

विस्तार

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर धर्मनगरी कटड़ा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से खास तोहफा दिया गया। बुधवार को यहां पहुंचे भक्तों को निशुल्क पौधे वितरित किए गए। पौधे भी ऐसे दिए गए, जो श्रद्धालुओं के साथ घर तक सुरक्षित तरीके से पहुंच सकें। इन्हें अच्छे से पैक भी किया गया था, ताकि घर जाकर इन्हें अपने आंगन या अन्य जगहों पर लगाया जा सके। यह जानकारी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पर्यावरण के प्रति लोगों जागरूक करने के लक्ष्य को लेकर श्राइन बोर्ड की तरफ से समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। श्राइन बोर्ड ने इसके लिए वैष्णवी वाटिका भी स्थापित की है। इस बार श्रद्धालुओं को अपने प्रयास के साथ जोड़ने के लिए इस नई पहल की शुरुआत की गई। श्राइन बोर्ड की नर्सरी में उगाए जाने वाले पौधों को भक्तों के बीच वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि श्राइन बोर्ड की नर्सरी में डेढ़ से दो लाख पौधों को उगाने की क्षमता है। अब तक अलग-अलग जगहों पर श्राइन बोर्ड की तरफ से पौधे लगाए गए हैं। अब भक्तों को इस पहल के साथ जोड़ा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार पचास हजार के करीब पौधों को भक्तों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। लोगों की प्रतिक्रिया के बाद इस पहल को आगे बढ़ाया जाएगा। आने वाले समय में जम्मू में भी इस तरह का काउंटर लगाने की कोशिश रहेगी। ताकि, वहां श्री अमरनाथ यात्रा के लिए आने भक्तों को भी इस पहल के साथ जोड़ा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed