फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   On Chenab boom, warning issued not to go to the shores

चिनाब उफान पर, किनारों पर नहीं जाने की चेतावनी जारी

विज्ञापन
On Chenab boom, warning issued not to go to the shores
रियासी। जिले में हुई भारी बारिश के बाद चिनाब सहित अन्य नदी-नाले उफान पर रहे। चिनाब में पानी का जलस्तर बढ़ने पर सलाल प्रोजेक्ट एनएचपीसी ने गुज्जर, कोठियां, तलवाड़ा, कांसीपट्टा, जेड़ी, डेरा बाबा और अखनूर तक आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए चेतावनी जारी की। इसके में दरिया के किनारे नहीं जाने और न ही मवेशियों को चरने के लिए भेजने के लिए कहा है। वहीं, जिला प्रशासन ने नदी-नालों के किनारे धारा 144 लगा दी है।
विज्ञापन

वहीं, डीसी चरणदीप सिंह ने चिनाब में राफ्टिंग पर रोक लगा दी है। तहसीलदार मुंशी राम ने मौके पर पहुंच कर राफ्ट चलाने वाली सभी एजेंसियों को दरिया में नहीं जाने के निर्देश दिए। बुधवार दोपहर को दरिया के तेज बहाव में बारादरी क्षेत्र में कुछ भैंसे तैरती हुई देखी गईं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि किनारों पर चरने आई भैंसे पानी के बहाव में फंस गई होंगी। त्रिकुटा पर्वत से निकलने वाली अंजी तवी भी उफान पर रही है। बुधवार सुबह से ले कर शाम तक बारिश लगातार जारी रही। जिलेभर से किसी भी नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed