अनंतनाग चुनाव टलने के बाद उमर अब्दुल्ला ने महबूबा सरकार पर साधा निशाना
अपने अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ‘कश्मीर को 2014 के विधानसभा चुनाव की ऊंचाई से 2017 के उपचुनाव के रद्द होने तक तक कश्मीर को आते देखना निराशाजनक है।’ श्रीनगर में अपनी पार्टी की जीत पर उमर ने लिखा है कि महबूबा 5 फीसदी लोगों की उस जीत को कम न समझें जो उन्हें मिली है, वह दिल्ली में बैठी सरकार को उसके घुटनों पर ला सकती है।
उमर के ट्विट पर भाजपा के नेता विजय चौथाईवाले ने लिखा कि कश्मीर के हालातों के लिए उनके पिता के वे देश विरोधी बयान जिम्मेदार हैं, जिनसे अलगाववादियों को भड़काया गया है। इस पर उमर ने लिखा कि वह बातों को घुमाना बंद कर दें। उनके लोगों ने महबूबा के साथ मिलकर कश्मीर की स्थितियों पर गलत तरीके से संभाला है और अब ये बहाने काम नहीं करेंगे।
ट्विटर पर ट्रेंड करता रहा अनंतनाग हैशटैग
कश्मीर में अनंतनाग चुनाव के टलने के बाद एक बार फिर सार्वजनिक मंच पर कश्मीर के हालातों पर जमकर आलोचना हुई। हिंसा के हालातों के कारण टले चुनावों के बीच लोगों ने अनंतनाग से जुड़ी कई पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कीं।
कश्मीर के हालातों के लिए जहां सुरक्षा बलों को हर संभव तरीका इस्तेमाल करने की छूट देने की मांग की गई वहीं कई लोगों ने केंद्र सरकार और रियासत की सीएम महबूबा को भी इन हालातों का जिम्मेदार बताया। कश्मीर के हालात पर लोगों ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
कई लोगों ने रियासत में राज्यपाल शासन की मांग की। कश्मीर में हालात पर पीएम मोदी को टैग करते हुए एक यूजर ने ये भी लिखा कि मोदीजी मैं आपके विकास माडल का बहुत बड़ा फैन हूं, लेकिन जब देश की सुरक्षा की बात आती है तो मुझे इंदिरा गांधी आपसे कहीं बेहतर दिखती हैं।