फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   omar says, plz don't criticize

बाढ़ः आलोचना पर फूट पड़ा उमर का दर्द

Sat, 20 Sep 2014 07:51 PM IST
Updated Sat, 20 Sep 2014 07:51 PM IST
विज्ञापन
omar says, plz don't criticize

बाढ़ राहत कार्यों में ढिलाई के आरोपों को लेकर लगातार विपक्षी दलों और मीडिया की आलोचना झेल रहे उमर का दर्द आखिर फूट पड़ा। खुद पर लगातार लग रहे आरोपों से आहत उमर ने एक भावुक ट्विट में कहा कि आलोचनाओं का स्वागत है लेकिन हमारी स्थिति और हालातों को भी समझें।

विज्ञापन


हम किन हालातों में काम कर रहे हैं और किस तरह लोगों तक मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। कश्मीर में बाढ़ के विकट हालातों के बीच काम कर रही उमर सरकार को बाढ़ के साथ साथ विपक्षियों की आलोचनाओं से भी जूझना पड़ रहा है। उन पर सबसे ज्यादा आरोप हालातों को न संभाल पाने और बाढ़ से पूर्व बचाव के लिए तंत्र विकसित न करने आदि के लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारों का भी कहना है कि सरकार सचेत रहती तो घाटी को इतनी बड़ी त्रासदी से न गुजरना पड़ता। सरकार ने बाढ़ से बचाव के पूर्व उपायों पर कोई ध्यान नहीं दिया न ही बाढ़ से बचाव के तंत्र को विकसित करने पर कोई ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया पर भी जताई नाराजगी

omar says, plz don't criticize

इन्हीं आलोचनाओं से आहत उमर ने शनिवार को कई दिनों के बाद एक के बाद एक ट्वीट कर अपना पक्ष रखा। इस दौरान काफी भावुक ट्वीट में उमर ने कहा कि हर तरह की आलोचनाओं का स्वागत है।

लेकिन लोग हमारी परिस्‍थतियों को भी समझें, बाढ़ के बाद सरकार और सरकारी तंत्र को किन मुश्किल हालात से जूझना पड़ रहा है। इन्हीं हालातों से जूझते हुए लोगों को ज्यादा से ज्यादा मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

खासकर इस दौरान उन्होंने मीडिया को निशाना बनाते हुए कहा ‌कि मीडिया हमारा पक्ष भी दूसरों तक पहुंचाए। किन हालातों में रियासत की सरकार लोगों तक मदद पहुंचा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed