फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Omar said: Why stop Namaz in Jamia Masjid Srinagar

पूर्व सीएम उमर ने उठाए सवाल: घाटी में स्थिति सामान्य तो जामिया मस्जिद में नमाज पर रोक क्यों, तथ्य को छिपा रही है सरकार 

Fri, 29 Apr 2022 01:59 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 29 Apr 2022 01:59 AM IST
सार

उमर ने कहा कि सहरी और इफ्तार के समय में बिजली कटौती सरकार द्वारा जानबूझकर किया गया प्रयास है। यह उसकी अक्षमता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के आगमन को सामान्य स्थिति से जोड़ने से काम नहीं चलेगा।

विज्ञापन
Omar said: Why stop Namaz in Jamia Masjid Srinagar
श्रीनगर में पत्रकारों से बात करते पूर्व सीएम उमर - फोटो : एएनआई

विस्तार

नेशनल कान्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने वीरवार को कहा कि यदि सरकार के घाटी में सामान्य स्थिति होने के दावे सही हैं तो ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में शब ए कद्र और जुमा उल विदा की नमाज पर रोक क्यों है। उमर अब्दुल्ला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, एक तरफ सरकार का दावा है कि स्थिति सामान्य है और दूसरी तरफ ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में जुमा उल विदा और शब ए कद्र की नमाज पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन

पर्यटकों के आगमन को सामान्य स्थिति से जोड़ने से काम नहीं चलेगा

इस दौरान उनके साथ नेकां के महासचिव अली मोहम्मद सागर, नेकां के प्रांतीय अध्यक्ष नासिर असलम वानी और नेकां नेता तनवीर सादिक थे। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के आगमन को सामान्य स्थिति से जोड़ने से काम नहीं चलेगा। पर्यटन को सामान्य स्थिति से नहीं जोड़ा जा सकता है। यह एक कृत्रिम सामान्य स्थिति है जिसे सरकार द्वारा ही चित्रित किया जा रहा है। तथ्य यह है कि स्थिति सामान्य से बहुत दूर है। सरकार अपने शब्दों से नहीं बल्कि अपनी कार्रवाई से यह साबित कर रही है कि स्थिति सामान्य से बहुत दूर है।

विज्ञापन

सहरी और इफ्तार के समय में बिजली कटौती जानबूझकर किया गया प्रयास 

उमर ने कहा कि सहरी और इफ्तार के समय में बिजली कटौती या तो सरकार द्वारा एक जानबूझकर किया गया प्रयास है या सिर्फ  इसकी अक्षमता है और यह सरकार ही है जो समझा सकती है कि वह क्या है। उन्होंने कहा कि जम्मू क्षेत्र में भी बिजली संकट चरम पर है। उमर ने कहा,  अप्रैल के दौरान हमारी अपनी बिजली परियोजनाओं से उत्पादन चरम पर होता है लेकिन फिर भी हमारे पास सहरी और इफ्तार के समय बिजली नहीं होती है। हमें नहीं पता कि सरकार को बिजली की व्यवस्था कहां से करनी है, लेकिन रमजान के पवित्र महीने को देखते हुए यह बिजली कटौती तुरंत बंद होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली हुकूमतें रमजान के पवित्र महीने में देती थी सभी सुविधाएं 

उन्होंने यह भी कहा कि पिछली हुकूमतें रमजान के पवित्र महीने में खासकर सहरी और इफ्तार के समय बिजली कटौती न हो यह सुनिश्चित करने में सफल रही थीं, लेकिन वर्तमान शासन ऐसा करने में विफल रहा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर और जम्मू के लोगों ने इस तरह की बिजली कटौती नहीं देखी है, जैसा कि वर्तमान में देखा जा रहा है, वह भी रमजान के पवित्र महीने में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed