पीडीपी और भाजपा राज्य को खेल का मैदान नहीं बना सकतीं : उमर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राज्यपाल एनएन वोहरा द्वारा भाजपा और पीडीपी को सरकार गठन के लिए अपनी पार्टियों का रुख स्पष्ट करने के फैसले को सही ठहराया है।
उन्होंने कहा कि यह दोनों राजनीतिक दल राज्य को एक खेल का मैदान नहीं बना सकते और उन्हें सरकार बनाने के लिए कोई न कोई फैसला जल्द लेना चाहिए।
उमर ट्वीट कर लिखा है ‘गुड, राज्य के साथ यह दो दल एक खेल के मैदान की तरह व्यवहार नहीं कर सकते’। वहीं नेशनल कांफ्रेंस के प्रवक्ता जुनैद अजीम मट्टू ने सरकार गठन पर पीडीपी के मौजूदा रुख को एक राजनीतिक नाटक ठहराया है।
पीडीपी की असलियत जान चुकी है जनता: नेकां
उन्होंने यह भी कहा कि सभी जानते हैं कि पीडीपी भाजपा गठबंधन में महबूबा मुफ्ती ने एक अहम भूमिका निभाई थी और अब वह राजनीतिक नाटक कर रही हैं।
जुनैद के अनुसार महबूबा मुख्यमंत्री के रूप में आने के लिए न तो अनिच्छुक थी न ही वह एक कथित वैचारिक प्रतिबद्धता से प्रेरित थीं। वह केवल पार्टी अध्यक्ष थीं, जिसने दिल्ली में भाजपा के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्र्रेंस की थी, जिससे इस गठबंधन के औपचारिक संकेत मिले थे।
नेशनल कांफ्रेंस के अनुसार पीडीपी की असलियत लोगों के सामने आ चुकी है। यह सब नाटक करने से महबूबा अपनी छवि को नहीं सुधार सकतीं। उनका यह भी मानना है कि पीडीपी का यह सोचना कि लोगों को आसानी से बहकाया जा सकता है, एकदम गलत है।