{"_id":"664de9479b6187c3ff0c1c79","slug":"omar-questions-pdp-allegiance-to-india-bloc-accuses-mehbooba-of-targeting-only-nc-not-bjp-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election 2024: उमर बोले- पीडीपी के निशाने पर नेकां, ना की भाजपा, इंडिया गठबंधन के हिस्सा होने पर भी उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Election 2024: उमर बोले- पीडीपी के निशाने पर नेकां, ना की भाजपा, इंडिया गठबंधन के हिस्सा होने पर भी उठाए सवाल
Wed, 22 May 2024 06:17 PM IST
kumar गुलशन कुमार
पीटीआई, जम्मू कश्मीर
पीटीआई, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 22 May 2024 06:17 PM IST
सार
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी का पीएजीडी से खुद को दूर करने का निर्णय किसी वैचारिक मुद्दे के बजाय स्व-हित से प्रेरित था।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के निशाने पर उनकी पार्टी है, ना की भाजपा। उन्होंने साथ ही पीडीपी के इंडिया गठबंधन के साथ होने पर भी सवाल उठाए। उमर ने आरोप लगाया है कि महबूबा ने कभी भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ प्रचार नहीं किया।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी का पीएजीडी से खुद को दूर करने का निर्णय किसी वैचारिक मुद्दे के बजाय स्व-हित से प्रेरित था। उमर ने कहा, 'जहां तक पीएजीडी का सवाल है, पीएजीडी बरकरार है। पीएजीडी ने यह चुनाव एक साथ लड़ा, चाहे वह अवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सीपीआई (एम) और नेकां हो, यह केवल पीडीपी थी, जो दूर हुई।'
विज्ञापन
पीएजीडी का गठन छह पार्टियों ने किया था। इसमें सज्जाद लोन की पीपुल्स कॉन्फ्रेंस भी शामिल थी। हालांकि, स्थानीय निकाय चुनाव में हार के बाद लोन की पार्टी अलग हो गई।
विज्ञापन
अब्दुल्ला ने कहा, ' महबूबा ने उधमपुर में भाजपा के खिलाफ प्रचार नहीं किया, न ही उन्होंने जम्मू में प्रचार किया। तो वह इंडिया ब्लॉक का हिस्सा होने का दावा कैसे कर सकती हैं? वह भाजपा के खिलाफ होने का दावा कैसे कर सकती हैं? वह केवल नेकां के खिलाफ हैं।' अनंतनाग-राजोरी सीट पर छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है।