उमर ने राज्य के लिए केंद्र से मांगी मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बजट में राज्य के गरीब परिवारों के लिए अलग से राशन की व्यवस्था करने की मांग की है। उमर ने इस सिलसिले में बुधवार को केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री राम विलास पासवान और भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की।
राज्य में 5,953 टन राशन सामग्री की कमी पेश आ रही है। पासवान ने कहा कि गरीबों को बढ़ते दामों से राहत दिलाने के लिए राज्य को पीडीएस (जन वितरण प्रणाली) के तहत 43 हजार टन चावल दिए जाएंगे।
पासवान ने खाद्य सुरक्षा बिल लागू किए जाने पर कोई वादा न करते हुए कहा कि रियासत में पहले से ही जन वितरण व्यवस्था लागू है।
मुगल रोड को नेशनल हाईवे बनाया जाए
वहीं, उमर ने गडकरी से राज्य में सड़क संपर्क स्थापित करने के लिए केंद्र से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।
उन्होंने जम्मू-श्रीनगर हाईवे को अपग्रेड करने के साथ ही और बेहतर बनाने, अन्य हाईवे का काम स्टेट पीडब्ल्यूडी को सौंपने, 84 किलोमीटर लंबे मुगल रोड को वैकल्पिक नेशनल हाईवे घोषित करने की मांग की।
उमर ने विभिन्न टनलों के निर्माण, नेशनल हाईवे अथारिटी द्वारा पांच फ्लाई ओवर का निर्माण किए जाने के लिए आर्थिक सहायता मुहैया कराने की भी चर्चा की।
‘मोदी दिल जीत पाए, अभी कहना मुश्किल’
जब उमर से पूछा गया कि क्या प्रधानमंत्री अपनी हाल की जम्मू कश्मीर यात्रा के दौरान लोगों का दिल जीत सके।
तो जवाब में उमर ने कहा कि अभी नई सरकार को आए महीना भर ही हुआ है और ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि मोदी लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुये हैं या नहीं।
बता दें कि बीते दिनों पीएम नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर के लोगों का दिल जीतने के इरादे से यहां आए थे।