फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Omar highlighted work NC-led government during the past six years

घाटी में अफस्पा के लिए विपक्षी जिम्मेदार-उमर

Wed, 03 Dec 2014 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 03 Dec 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
Omar highlighted work NC-led government during the past six years

नेकां के कार्यकारी प्रधान उमर अब्दुल्ला ने पीडीपी-कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों की साझा सरकार अपने कार्यकाल में सिंगल मेगावाट नहीं बढ़ा पाई थी। लेकिन नेकां ने अपने छह साल के कार्यकाल में बिजली के साथ पर्यटन क्षेत्र में क्रांति लाई है। राज्य सरकार ने 1700 मेगावाट उत्पादन के लिए कई प्रोजेक्टों को शुरू किया है।

विज्ञापन


जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ता मजबूती के साथ भाजपा का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। मंगलवार को उमर ने रफी अबाद, संग्रामा, खान साहिब और चरार-ए-शरीफ (कश्मीर) में चुनावी बैठकों में घाटी में अफस्पा के लिए कांग्रेस, पीडीपी और भाजपा को जिम्मेदार ठहराया।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेकां ने सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए कई ऐतिहासिक फैसले किए हैं। पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए उचित कदम उठाए गए। रोजगार को बढ़ावा देने के लिए बड़ी संख्या में होटलों का निर्माण किया जाएगा। पीडीपी-कांग्रेस के कार्यकाल में रियासत में सिर्फ 55 लाख पर्यटक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन नेकां के कार्यकाल में यह संख्या बढ़कर 55 लाख तक पहुंची है। यह चुनाव ईमानदारी और भ्रष्टाचार के बीच सीधी लड़ाई है। विपक्षियों को जनता जवाब देगी। कश्मीर की अवाम के हितों के लिए नेकां ने अफस्पा पर हमेशा लड़ाई लड़ी है।


लेकिन कांग्रेस और भाजपा ने इसका कड़ा विरोध किया है। पीडीपी भी अफस्पा पर अपना कोई स्टैंड नहीं रख पाई है। इस दौरान अली मोहम्मद सागर, अब्दुल रहीम राथर, जावेद अहमद डार, मोहम्मद याकूव आदि मंजूर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed