फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   omar expecting huge relief package from modi

क्या मोदी पूरी करेंगे उमर की ये बड़ी उम्मीदें

Mon, 29 Sep 2014 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 29 Sep 2014 10:30 PM IST
विज्ञापन
omar expecting huge relief package from modi

भीषण बाढ़ से जूझने वाले जम्मू कश्मीर के पीडि़तों को मदद के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ढेरों उम्मीदें हैं। उन्हें भरोसा है कि मोदी पीडि़तों के पुनर्वास सहित अन्य राहतों के लिए उदारता से मदद करेंगे।

विज्ञापन


स्टेट इकोनॉमिक्स रिकंस्ट्रक्शन फोरम (एसईआरएफ) के साथ बैठक में उमर ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर में राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए दिख खोलकर मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली में मोदी ने जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ का जिक्र अपने भाषण में किया है।
विज्ञापन


उमर ने बताया कि बाढ़ पीडि़तों के पुनर्वास, किसानों, उद्योगपतियों, बागवानों, व्यापारियों, होटल वालों, हाउस बोट मालिकों के लिए मुआवजे आदि को लेकर विस्तृत रिपोर्ट केंद्र को सौंपी गई है ताकि विशेष पुनर्वास पैकेज के तहत फंड मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने मंडलायुक्त कश्मीर के नेतृत्व में कोआर्डिनेशन कमेटी भी गठित की है जो बाढ़ पीडि़त परिवारों को दी जा रही राहत और रिलीफ कैंपों में रह रहे परिवारों की जरूरतों के लिए प्रयासों का काम देख रही है।


उन्होंने एसईआरएफ को निर्देश जारी किए हैं कि जनता और निजी संस्थानों द्वारा रिलीफ को लेकर किए जा रहे प्रयासों पर विस्तृत रिपोर्ट बनाए। स्कूलों को भी निर्देश हैं कि छात्रों की सुरक्षा के पूरे प्रबंध किए जाएं। पूरा ध्यान रखा जाए कि स्कूल भवन सुरक्षित हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed