{"_id":"58456ead4f1c1bfd64447aed","slug":"omar-abdullah-strikes-on-bullet-pallet-effect-usage-in-a-fashion-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैशन शो के बुलेट पैलेट इफेक्ट पर भड़के उमर अब्दुल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैशन शो के बुलेट पैलेट इफेक्ट पर भड़के उमर अब्दुल्ला
एजेंसी, श्रीनगर
Updated Mon, 05 Dec 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला
- फोटो : Amar Ujala
एक फैशन शो में शामिल किए जा रहे कश्मीरियत कलेक्शन में बुलेट पैलेट इफेक्ट संज्ञा के इस्तेमाल पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कड़ी आपत्ति जताई। उमर ने फैशन शो की आयोजक कंपनी के ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया - क्या मैं सही पढ़ रहा हूं, एक फैशन शो के लिए पैलेट इंजरी इफेक्ट तैयार किया गया है। यदि यह विचार शून्य नहीं है तो भयानक है ही।
विज्ञापन
उमर ने कहा पैलेट गन से बड़ी तादाद में लोगों की आंख की रोशनी चली गई। ऐसे में पैलेट इंजरी को कश्मीरियत के नाम पर फैशन शो के लिए इस्तेमाल करना आपत्तिजनक है।उमर ने ट्वीट कर पूछा क्या यह फैशन शो अपने कश्मीरियत कलेक्शन के माध्यम से पैलेट से जख्मी हुए लोगों के पुनर्वास में कोई योगदान दे रहा है।
विज्ञापन
हालांकि उमर के ट्वीट जीक्यू इंडिया हैंडल से हटा दिए गए। उमर ने फिर लिखा कि बेखटके ट्वीट हटाने का मतलब ये कतई नहीं कि इससे कुछ बेहतर होगा।