फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   omar abdullah speaks modi even today capable to take shocking decisions

मोदी में आज भी बरकरार हैं चौंकाने वाले फैसले लेने की क्षमता : उमर अब्दुल्ला

Sun, 03 Sep 2017 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 03 Sep 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
omar abdullah speaks modi even today capable to take shocking decisions
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : फाइल फोटो

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि तीन साल बीत जाने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में चकित करने वाले फैसले लेने की क्षमता बरकरार है। इस योग्यता को कोई चुनौती नहीं दी जा सकती। केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल पर उमर ने ट्वीट कर कहा कि कोई भी पत्रकार मंत्रिपरिषद में फेरबदल होने तक यह नहीं जान पाया कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इसके लिए क्या योजना बनाई थी।

विज्ञापन


उमर ने देश की नई रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी। उन्होंने इतनी बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर कहा -बहुत बढ़िया। उन्होंने कहा कि एमओएस से सीधे मंत्रिपरिषद में स्वतंत्र प्रभार मिलना बड़ी बात है। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर प्रधानमंत्री ने अच्छा संतुलन बनाया है।
विज्ञापन


उमर ने रेल मंत्री बनाए जाने पर पीयूष गोयल को भी बधाई दी और उम्मीद जताई कि कटड़ा-बनिहाल रेल लिंक पर वह जल्द काम करेंगे। इसके अलावा राज्यवर्धन राठौर को खेल मंत्री बनाकर उनकी उम्र और उनके खेल से जुड़े ज्ञान का सही फायदा विभाग को मिलेगा। वह खेल एवं युवा मामलों को संभालने के लिए सही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed