NGT के आदेश पर उमर बोले, नहीं समझ पा रहे जयकारों से पर्यावरण को क्षति कैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ दर्शन के दौरान मंत्रोच्चार पर एनजीटी के रोक के फैसले के बाद सियासत गरमा गई है। हांलाकि एनजीटी ने इस मामले में स्पष्टीकरण देते हुए फैसले को फिर से पारिभाषित किया है, लेकिन हिंदू संगठनों और सियासी दलों का गुस्सा अब भी कायम है।
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी कहा है कि वह नहीं समझ पा रहे हैं कि जयकारों से पर्यावरण को क्षति कैसे पहुंचेगी। जम्मू-कश्मीर की सभी पार्टियां इस मामले को लेकर आंदोलित हैं। अधिकांश संगठनों ने इसे हिंदुओं की आस्था पर चोट करार दिया है। उनका साफ कहना है कि वह एनजीटी के आदेश का सम्मान करती हैं, लेकिन आस्था पर चोट भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ये भी पढ़ें- अमरनाथ मुद्दे पर एनजीटी ने दी सफाई, कहा सिर्फ पवित्र गुफा के सामने रहे शांति
भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि यह फैसला हमें स्वीकार नहीं है। हिमलिंग को प्रदूषण से बचाने के प्रयास जरूरी हैं लेकिन हिंदुओं की आस्था पर ठेस पहुंचाना गलत है। ऐसा कोई अध्ययन अभी तक सामने नहीं आया, जिसमें मंत्रोच्चार से अमरनाथ गुफा के पर्यावरण पर कोई असर पड़ने की बात सामने आई हो।
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री अजय मन्हास ने सवाल किया कि क्या प्रदूषण के लिए सिर्फ हिंदू ही जिम्मेदार हैं। एनजीटी का फैसला हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ है। इसका पूरे देश में विरोध होगा। बजरंग दल के प्रदेश प्रधान नवीन सूदन ने कहा कि एनजीटी सिर्फ हिन्दी समाज के खिलाफ फैसले दे रही है।
नेशनल कांफ्रेंस ने भी एनजीटी के आदेश पर हैरत जताया है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला के साथ ही विधायक देवेंद्र राणा ने भी एनजीटी के आदेश का सम्मान करने की बात दोहराई, लेकिन साथ ही कहा कि हिंदुओं की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ये भी पढ़ें- NGT के आदेश को तोगड़िया ने बताया तुगलकी फरमान, कहा हिन्दू भावनाओं को न करें आहत
कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा ने मामले पर सरकार को दोषी ठहराया। उधर, जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (जेकेएनपीपी) के चेयरमैन हर्षदेव सिंह ने भी इस आदेश को आस्था पर प्रहार करार देते हुए इसके लिए भाजपा-पीडीपी सरकार को दोषी ठहराया।