फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tugariya says Tuglaki decree order of NGT

NGT के आदेश को तोगड़िया ने बताया तुगलकी फरमान, कहा हिन्दू भावनाओं को  न करें आहत

Thu, 14 Dec 2017 12:06 AM IST
डिजिटल ब्यूरो / नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो / नई दिल्ली Updated Thu, 14 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tugariya says Tuglaki decree order of NGT
parveen togadia - फोटो : jsdfhf
अमरनाथ यात्रा में मंत्रों और जयकारों पर पाबंदी लगाने वाले एनजीटी के आदेश को विश्व हिन्दू परिषद ने तुगलकी फरमान करार दिया है। विहिप के अंतराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के इस कदम की निंदा करते हुए कहा है कि विहिप ऐसे अपमानकारी फतवे की निंदा करती है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर पर्यावरण संबंधी हर समस्या का कारण हिंदू नहीं है। 
विज्ञापन


एक बयान जारी कर तोगड़िया ने एनजीटी से अपना फरमान वापस लेने की मांग करते हुए केंद्र की अपनी ही सरकार के खिलाफ हमला बोला है। विहिप नेता ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह हिंदुओं की धार्मिक श्रद्धाओं और भावनाओं को आहत करना बंद करे। तोगड़िया का कहना है कि अमरनाथ यात्रा के मंत्रों, जयकारों पर पाबंदी लगाकर हिंदुओं का अपमान क्यों। सरकार को इस फरमान को तुरंत वापस करवाना चाहिए।  
विज्ञापन


पढ़ें- अभी भी भगवान राम के तम्बू में होने पर तोगड़िया ने जताया अफसोस, दिवाली मनाने पर जताई खुशी
विज्ञापन
विज्ञापन

एनजीटी ने सुनाया है फरमान 

Tugariya says Tuglaki decree order of NGT
अमरनाथ यात्रा
दरअसल राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने बुधवार को एक बड़ा आदेश जारी करते हुए अमरनाथ श्राइन बोर्ड से कहा है कि वह अमरनाथ पवित्र गुफा के पास जयकारे लगाने और घंटियां बजाने पर रोक लगाए। इसके साथ ही आखिरी चेक पोस्ट से पवित्र गुफा तक लोगों को एक कतार में लाने की बात कही गई है। एक याचिका पर सुनवाई करते हुए एनजीटी ने यह आदेश जारी किया है। सुनवाई के दौरान एनजीटी ने यात्रियों को पर्याप्त सुविधा मुहैया नहीं कराने और दिसबंर को पहले हफ्ते तक स्टैटस रिपोर्ट दाखिल नहीं करने पर श्राइन बोर्ड की जमकर खिंचाई भी की है। 

जस्टिस स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि अमरनाथ गुफा में घंटी नहीं बजाई जानी चाहिए। यात्रियों से अंतिम चेक पोस्ट पर उनके मोबाइल और अन्य सामान जमा करा लिए जाएं। गुफा परिसर में मंत्रोच्चारण और जयकारा लगाने पर भी रोक लगा दी गई है। इसके अलावा एनजीटी ने श्राइन बोर्ड से कहा है कि वह यात्रियों के लिए अलग कमरा बनाए जहां वे अपने सामान रख सकें। एनजीटी के इस आदेश के बाद विहिप के तेवर कड़े हैं। विहिप नेता तोगड़िया ने बयान जारी कर न सिर्फ एनजीटी के आदेश की खिलाफत की है बल्कि केंद्र सरकार से हिन्दू विरोधी कदमों को रोकने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed