फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Omar Abdullah said terrorism resurfaced during last four years in peaceful areas

J&K: उमर अब्दुल्ला बोले- प्रदेश में अभी आतंकवाद खत्म नहीं हुआ, अब शांत इलाकों में भी हो रहे हमले

Mon, 06 May 2024 03:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 06 May 2024 03:47 PM IST
सार

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू कश्मीर में अभी आतंकवाद खत्म नहीं हुआ है। पिछले चार सालों में आतंकी हमले शांत इलाकों में भी हो रहे हैं।

विज्ञापन
Omar Abdullah said terrorism resurfaced during last four years in peaceful areas
उमर अब्दुल्ला - फोटो : एजेंसी

विस्तार

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू कश्मीर में अभी आतंकवाद खत्म नहीं हुआ है। पिछले चार सालों में आतंकी हमले शांत इलाकों में भी हो रहे हैं। उमर ने कहा कि श्रीनगर, राजोरी और पुंछ के इलाके में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, एक सवाल के जवाब में अब्दुल्ला ने भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा दोस्त बदले जा सकते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं बदले जा सकते हैं। पाकिस्तान में नई सरकार बन रही है। जून में देश में सरकार बनेगी। उम्मीद करते हैं कि दोनों नई सरकारें बातचीत का राह अपनाएगीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में नफरत फैलाई जा रही है। मुस्लिम लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। जितनी नफरत फैलाई जाएगी, उतने लोग बिखरेंगे। सबसे ज्यादा मुस्लिमों की आबादी भारत में हैं। उनके खिलाफ नफरत फैलाई जाएगी, तो देश तरक्की कैसे करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed