{"_id":"5bd757b7bdec2269974137aa","slug":"omar-abdullah-said-stone-pelters-in-jammu-kashmir-cannot-be-said-as-militants","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थरबाजों को आतंकी नहीं मान सकते, उमर ने राज्यपाल के बयान पर किया ट्वीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थरबाजों को आतंकी नहीं मान सकते, उमर ने राज्यपाल के बयान पर किया ट्वीट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'पत्थरबाजों को आतंकी नहीं माना जा सकता है और न ही उनपर गोलियां चला सकते हैं।' यह ट्वीट जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को राज्यपाल के बयान पर किया है।
विज्ञापन
राज्यपाल ने हाल ही में एक मीडिया को दिए बयान में कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती निजी तौर पर सहमत हैं कि स्थानीय नागरिकों को पत्थर नहीं मारने चाहिए या मुठभेड़ स्थलों की ओर नहीं जाना चाहिए, लेकिन सार्वजनिक रूप से ऐसा नहीं कह रहे।
विज्ञापन
राज्यपाल के इस बयान पर उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर लिखा कि राज्यपाल को कैसे पता मैं जो कुछ भी सोचता हूं क्या मेरी कॉल मॉनिटर हो रही है। उन्होंने इसपर महबूबा मुफ्ती से भी टिप्पणी करने को कहा। एक अन्य ट्वीट में उमर अब्दुल्ला ने लिखा, मुझे यह सार्वजनिक रूप से कहना है ताकि गवर्नर साहिब को कोई भ्रम न रहे।
विज्ञापन
नागरिकों को पत्थर नहीं फेंकने चाहिए और उन्हें मुठभेड़ स्थलों की ओर नहीं जाना चाहिए। मैं इसे पहली बार सार्वजनिक रूप से नहीं कह रहा हूं और न ही यह आखरी बार होगा।
Let me say this publicly so that Governor Sahib is under no confusion - civilians should not throw stones & should not rush to encounter sites. I’m not saying this publicly for the first time & it won’t be the last time I’m saying this.
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) October 29, 2018